महाकुंभ 2025

PM मोदी ने महाकुंभ में लगे सफाईकर्मियों को सराहा, तारीफ सुनकर गदगद हुए कर्मचारी, जानें क्‍या कहा

PM Modi Appreciates Cleanliness Workers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सफाई सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना की. पीएम की तारीफ से गदगद कर्मचारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया.

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके काम को देखा और उसकी तारीफ की, इससे सभी कर्मचारी बेहद खुश हैं. सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार महीने से लगातार काम कर रहे हैं. दिन में 8-10 घंटे तक, कभी-कभी तो 12 घंटे से भी ज्यादा, काम करके कुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखते हैं. उन्होंने इसे अपनी सेवा मानते हुए कहा कि यह कार्य उनके लिए गर्व की बात है.

हम हर समय सफाई में लगे रहते हैं: फागू

मिर्जापुर के सफाई कर्मचारी फागू ने कहा, “हम सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक काम करते हैं. हम हर समय सफाई में लगे रहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी तारीफ की, इससे हमें बहुत अच्छा लगा और हमने महसूस किया कि हमारे प्रयासों को पहचाना गया है.”

फतेहपुर की सफाई कर्मचारी कलुइआ ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “हम दो महीने से इस काम में लगे हुए हैं. हम रोज 2 घंटे सफाई करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बधाई दी, जो हमारे लिए गर्व की बात है.”

‘हम हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं’

मिर्जापुर के मनहईआ लाल प्रजापति ने कहा, “हम हर रोज आठ-नौ घंटे काम कर रहे हैं. जगह-जगह झाड़ू मारने का काम करते हैं. जब प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी मेहनत की सराहना की, तो हमें बहुत खुशी हुई. हम हमेशा उनके साथ हैं.”

सफाई कर्मचारी सोना ने कहा, “हम पिछले तीन-चार महीने से सफाई का काम कर रहे हैं और रोज लगभग 10 घंटे काम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी से बधाई प्राप्त कर हम अभिभूत हैं, हमें बहुत अच्छा लगा.”

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, धार्मिक सम्मान-स्वास्थ्य पहल पर दिया संबोधन

आईएएनएस

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago