Hrithik Roshan vs Kangana Ranaut: बॉलीवुड के गलियारों में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों से जुड़ा एक अजीबोगरीब ट्रेंड अचानक वायरल होने लगा, जिस पर ऋतिक रोशन के रिएक्शन के बाद अब कंगना रनौत का भी तीखा जवाब सामने आ गया है. इस बार मामला इतना आगे बढ़ गया है कि कंगना ने सीधे तौर पर ऋतिक को नसीहत दे डाली है.
बात तब शुरू हुई जब एक इंटरव्यू के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरभ दास ने कंगना को लेकर एक अजीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों का ऐसा मानना है कि कंगना आज भी ऋतिक के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है.
इस बयान के सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट पर ‘The world owes an apology to Hrithik Roshan’ ट्रेंड करने लगा और लोगों ने कंगना को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसी वायरल ट्रेंड पर जब ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया तो मामला और गरमा गया. ऋतिक ने अपने कमेंट में कहा कि वह तब तक इंतजार करेंगे जब तक सही कॉन्टैक्स्ट सामने नहीं आ जाता.
ऋतिक रोशन का यह रिएक्शन सामने आते ही कंगना रनौत भड़क उठीं. उन्होंने एक मीडिया आर्टिकल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ऋतिक को आड़े हाथों लिया. कंगना ने साफ शब्दों में लिखा, “डियर ऋतिक, मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है और आप तथा सबा आजाद साथ में काफी अच्छे लगते हैं.”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने कहा कि ऋतिक पहले से ही एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, ऐसे में किसी महिला को इस तरह से परेशान करना या इस ड्रामे को हवा देना उनकी शख्सियत को शोभा नहीं देता. उन्होंने ऋतिक को सलाह दी कि उन्हें उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो उनके नाम का इस्तेमाल करके उन्हें ऑनलाइन बुली कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं. कंगना ने नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि इस तरह से आग में घी डालने से न सिर्फ बात बढ़ती है बल्कि उनकी पार्टनर को भी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है.
गौरतलब है कि कंगना और ऋतिक के बीच का यह छत्तीस का आंकड़ा नया नहीं है. साल बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच का पुराना विवाद अक्सर किसी न किसी बहाने से सामने आ ही जाता है. एक वक्त पर कंगना द्वारा ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कहे जाने के बाद दोनों के बीच कानूनी नोटिस और ईमेल लीक होने तक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था.
ये भी पढे़ं- ‘भावनाओं नहीं तथ्यों पर भरोसा करें’, ऋतिक रोशन ने ‘Sorry Hrithik’ ट्रेंड पर और क्या कहा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…
उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…