खेल

क्रिकेटर रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक: हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चल रहे विवाद पर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बयान सामने आया है.

राज्यसभा सासंद हरभजन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कहा, “रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक था. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी और एक असाधारण लीडर हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है. खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और उनमें भावनाएं और संवेदनाएं होती हैं. जब खेल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं रखने वाले लोग उपदेश देते हैं तो यह वाकई दुखद होता है. खेल का सम्मान करें और खिलाड़ियों का सम्मान करें.”

बता दें कि रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के दौरान, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को “मोटा खिलाड़ी” और “अप्रभावी कप्तान” कहा था. उन्होंने लिखा था, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं.”

शमा मोहम्मद के इस बयान पर शिवसेना नेता एवं एमएलसी मनीषा कायंदे, एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया दी थी. मनीषा कायंदे ने कहा था कि कांग्रेस प्रवक्ता की बहुत विकृत मनोवृत्ति है, जो उन्होंने बॉडी शेमिंग की बात की. ऐसे सफल क्रिकेटर, जिसने देश के लिए इतना योगदान दिया. इसके बावजूद उन्हें इस प्रकार की बेइज्जती सहन करनी पड़ती है. कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए कि क्या वो उन्हें प्रवक्ता पद से हटाएंगे या फिर पार्टी से निकालेंगे.

जितेंद्र आव्हाड ने कहा था, बॉडी शेमिंग पर बात करना गलत है. रोहित शर्मा एक नैचुरल प्लेयर हैं. वहीं, राशिद अल्वी ने कहा था, मैं शमा मोहम्मद को जानता नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि प्रवक्ता हैं भी कि नहीं. लेकिन ऐसी कोई टिप्पणी सही नहीं है. खास तौर पर किसी राजनीतिक शख्‍स को खिलाड़ियों पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हमें अपने खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए.


इसे भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी से मचाया तहलका… फिर इस खिलाड़ी ने खोल दिया बॉलिंग का सीक्रेट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago