Cristiano Ronaldo
Ronaldo Marriage: दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की पार्टनर और जानी-मानी मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ आखिरकार शादी कर ली है. दोनों ने पुर्तगाल के एक खूबसूरत तटीय शहर कास्काइज में एक शांत और सादे सिविल समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा. इस शाही शादी में उनके पांचों बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पल को और भी ज्यादा खास बना दिया.
इस शादी की खबर खुद रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके दुनिया को दी. इस तस्वीर में दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं, जिनमें वेडिंग रिंग्स पहनी हुई हैं. फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और महज 30 मिनट के भीतर ही इस पोस्ट पर 30 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए. पुर्तगाली मीडिया में इस शादी को इस साल की सबसे बड़ी शादी यानी ‘वेडिंग ऑफ द ईयर’ बताया जा रहा है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दोनों पिछले 10 साल से एक-दूसरे के साथ हैं. इनकी पहली मुलाकात मैड्रिड के एक गूच्ची स्टोर पर हुई थी, जहां जॉर्जीना काम करती थीं और उस दौरान रोनाल्डो स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए फुटबॉल खेला करते थे. पिछले साल 11 अगस्त को ही दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान किया था, जिसके ठीक एक साल बाद इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. सगाई के वक्त जॉर्जीना ने एक बड़ी अंगूठी की तस्वीर शेयर करते हुए स्पेनिश में लिखा था, “हां, मैं तैयार हूं. इस जन्म में भी और हर जन्म में.”
ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या? IPL ट्रेड को लेकर KKR और CSK में दिखी दिलचस्पी
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रोनाल्डो का फुटबॉल करियर किसी परिचय का मोहताज नहीं है. रोनाल्डो ने अपने शानदार करियर में अब तक लगभग 1,000 गोल दागे हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान स्पोर्टिंग (लिस्बन), मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, जुवेंटस और सऊदी अरब के क्लब अल Nassr के साथ-साथ पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए भी कई रिकॉर्डतोड़ मैच खेले हैं.
इसके अलावा रोनाल्डो हाल ही में अपना छठा विश्व कप खेलकर इतिहास रच चुके हैं और पुरुषों के फुटबॉल फाइनल्स में सबसे ज्यादा बार खेलने का यह रिकॉर्ड वे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी के साथ साझा करते हैं. फैंस अब अपने चहेते खिलाड़ी की शादी से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…
Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…