खेल

D Gukesh ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर रचा इतिहास, उसे हताशा में मेज पर मुक्का मारने पर मजबूर कर दिया

Indian Grandmaster D Gukesh: नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने इतिहास रच दिया. 19 वर्षीय गुकेश ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में पहली बार हराकर सनसनी मचा दी. यह मुकाबला नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में हुआ, जहां गुकेश ने शानदार रणनीति के साथ कार्लसन को हताशा में मेज पर मुक्का मारने पर मजबूर कर दिया.

इस जीत के बाद गुकेश ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति बनाई और भारत में शतरंज प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई. मैच के दौरान कार्लसन ने अपनी बेस्ट रेटिंग 2830 के साथ गुकेश को कड़ी चुनौती दी, लेकिन गुकेश ने 99 में से 100 बार में जीतने वाले मैग्नस को हराकर सबको हैरान कर दिया.

गुकेश की रेटिंग अब 8.5 अंक हो गई है, और वे इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर हैं. इस जीत ने न केवल गुकेश की प्रतिभा को साबित किया, बल्कि उन्हें विश्व शतरंज में एक उभरते सितारे के रूप में स्थापित किया.

गुकेश ने कहा,


मैग्नस को हराना मेरे लिए एक सपने जैसा है. मैंने अपनी रणनीति पर ध्यान दिया और मौके का फायदा उठाया.

दूसरी ओर, कार्लसन ने हार के बाद अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे गलत चाल चल गए. यह जीत भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक पल है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

49 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago