साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच सोमवार को दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) का 34वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. अरुण जेटली स्टेडियम में बारिश से प्रभावित यह मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम महज सात ही ओवर खेल सकी. इस टीम ने 7 विकेट खोकर 98 रन बनाए. टीम को 24 रन पर अंकित कुमार के रूप में शुरुआती झटका लगा. अंकित 9 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने टीम को संभालने की कोशिश की. उन्होंने महज 8 गेंदों में 2 छक्कों और तीन चौकों के साथ 25 रन जुटाए.
उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 15, जबकि तिशांत डाबला ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी टीम की ओर से सुमित कुमार बेनीवाल, दिग्वेश राठी और कप्तान आयुष बडोनी ने 2-2 विकेट झटके. इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. अनमोल शर्मा ने कप्तान आयुष बडोनी के साथ 1.4 ओवरों में 32 रन जुटाए. अनमोल 6 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बडोनी ने 6 गेंदों में 14 रन की पारी खेली. यहां से कुंवर बिधूड़ी (नाबाद 8) और तेजस्वी दहिया (नाबाद 2) ने मोर्चा संभाला, लेकिन 3.4 ओवरों के खेल के बाद बारिश ने मुकाबले में फिर से दखल दिया.
टीम उस समय तक दो विकेट गंवाकर 48 रन बना चुकी थी. विपक्षी खेमे से शुभम दुबे और मयंक गुसाईं एक-एक विकेट हासिल कर चुके थे. इसके बाद मुकाबला फिर से शुरू नहीं हो सका. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स इस सीजन 8 में से तीन मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है, जबकि 9 में से चार मैच जीतकर वेस्ट दिल्ली लायंस तीसरे पायदान पर है.
ईस्ट दिल्ली राइडर्स फिलहाल अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने वाली इकलौती टीम है.
ये भी पढ़े: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा सफर
भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: नवरात्रि के चौथे दिन धनु राशि वालों को करियर, कारोबार…
उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…
लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…
Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…
₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…