धवल कुलकर्णी (सोर्स-सोशल मीडिया)
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया. रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार आईपीएल का खिताब जीता. अब हार्दिक को कप्तानी सौंपने के बाद से फैंस नाराज हो गए हैं और लगातार मुंबई इंडियंस की आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच शनिवार को मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोजी पोस्ट किया. जिसके बाद यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. वहीं सूर्यकुमार यादव के बाद धवल कुलकर्णी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित शर्मा के सपोर्ट में खास पोस्ट शेयर किया है.
रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद से न सिर्फ फैंस बल्कि कई क्रिकेटर भी नाराज नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर टूटा हुआ दिल पोस्ट किया. वहीं धवल कुलकर्णी ने भी रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. टीम इंडिया के गेंदबाज धवल कुलकर्णी और रोहित शर्मा के काफी करीबी दोस्तों में से एक हैं. कुलकर्णी रोहित के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला है. भारत के लिए भी दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ कई मैच खेले हैं.
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के बाद फैंस समेत क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है. वहीं सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं. रोहित को कप्तानी से हाटने के बाद धवल कुलकर्णी ने अपनी इंस्टाग्राम पर 45 लिखकर शेयर किया. बता दें कि रोहित शर्मा का जर्सी नंबर 45 है, रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए धवल कुलकर्णी ने ये पोस्ट शेयर की है. रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. ऐसे में उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान देने की बात को फैंस पचा नहीं पा रहे हैं. जिसके चलते फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…