CME सोल्जरथॉन मैराथन में शामिल हुए CMD उपेन्द्र राय मौजूद
विजय दिवस के मौके पर पुणे के दापोडी में ‘सीएमई सोल्जरथॉन मैराथन’ का आयोजन किया गया. सीएमई सोल्जरथॉन मैराथन का आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों के घायल सैनिकों और शहीदों के सम्मान में किया गया है. भारतीय सशस्त्र बलों के घायल सैनिकों की याद में आयोजित किए गए इस मैराथन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए. ‘CME सोल्जरथॉन मैराथन’ में परमवीर चक्र से सम्मानित योगेन्द्र यादव और दक्षिणी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह ने भी शिरकत की.
सीएमई सोल्जरथॉन मैराथन’ में धावकों को सैनिकों के साथ दौड़ने का शानदार मौका मिलता है. लुभावनी प्राकृतिक छटा धावकों को सुखद अनुभव कराती है. वहीं धावकों को ड्राई फिट टी-शर्ट, गुडी बैग, अचीवर्स मेडल, रेस सर्टिफिकेट, पौष्टिक नाश्ता, मेडिकल सहायता भी दी जाती है .समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों को सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और सैन्य जीवन शैली का अनुभव करने का अवसर भी देने के लिए इस मैराथॉन का आयोजन किया जाता है.
यह भी पढ़िए: “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के हर…”, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत
बता दें कि मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया है. पहला 5 किलोमीटर दूरी वाला मैराथन, जिसमें 8 साल और उससे अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले रहे हैं. दूसरा 10 किलोमीटर की दूरी वाला मैराथन, जिसमें 14 साल और उससे अधिक के लोग हिस्सा ले रहे हैं. वहीं तीसरा मैराथन 21 किलोमीटर की दौड़ का है, जिसमें 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले रहे हैं.
बता दें कि सोल्जराथॉन विजय रन 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और जीत का जश्न है. उस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने करीब 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था. इस दिन को हर साल देश विजय दिवस के तौर पर मनाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…