खेल

डबल ‘J’ के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, ध्रुव जुरेल ने लगाया अपना पहला टेस्ट शतक, बना डाला ये रिकॉर्ड

India Vs West indies Test Match: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन अपने करियर का पहला शतक लगाया. शतक लगाने के बाद जुरेल ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, वो काफी चर्चा में है.

ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना में रहे हैं. वह कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा रहे हैं. जुरेल ने शतक लगाने के बाद बल्ले को उसी अंदाज में पकड़ा जैसे एक सैनिक अपनी बंदूक पकड़ता है. अपने इस अंदाज से जुरेल ने अपने पिता को सैल्यूट किया. ध्रुव पूर्व में भी ऐसा करते रहे हैं.

190 गेंद में पूरा किया शतक

190 गेंद में अपना शतक पूरा करने वाले जुरेल ने 210 गेंद पर 125 रन की पारी खेली. ध्रुव का यह शतक इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि वो भारतीय धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. जुरेल से पहले एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में शतक लगा चुके हैं.

पंत की इंजरी के बाद जुरेल को मिला मौका

ऋषभ पंत की इंजरी की वजह से ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. जुरेल ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया है. अपने शतक से जुरेल ने साबित किया कि वह भारतीय टीम में लंबे समय तक टिकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- “हुक्मरानों देख लो, हम तुम्हारी मौत हैं…,” पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीओके के लोग, भारत की बात सुन शहबाज-मुनीर को लग जाएगी मिर्ची

रवींद्र जडेजा का शतक

ध्रुव जुरेल के शतक और रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 206 रन की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. वेस्टइंडीज के पहली पारी में बनाए 162 रन के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं. जुरेल के 125 के अलावा केएल राहुल ने 100 और शुभमन गिल ने 50 रन बनाए. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 176 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 9 रन पर खेल रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago