जॉस बटलर और बाबर आजम (फाइल फोटो)
ENG vs PAK: पाकिस्तानी फैंस के लिए क्रिकेट के लिहाज से आज से बुरा दिन कोई नहीं हो सकता है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है, लेकिन रनरेट के गणित के चलते उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के कुछ चांस बचे थे. पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम से लेकर पाकिस्तानी फैंस की उन उम्मीदों को इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने एक झटके में खत्म कर दिया है. अब पाकिस्तानी प्लेयर्स के पास इस्लामाबाद का टिकट बुक कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है लेकिन सवाल यह है कि आखिर बटलर ने एक शब्द में ऐसा क्या बोला, तो चलिए हम आपको बताते हैं.
दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज वर्ल्ड कप का मैच (ENG vs PAK) खेला जा रहा है. पाकिस्तान और सेमीफाइनल के टिकट के बीच केवल न्यूजीलैंड का फासला है. न्यूजीलैंड का रनरेट पाकिस्तान के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. ऐसे में पाकिस्तान सेमीफाइनल के रास्ते से न्यूजीलैंड को हटाना चाहता है तो उसे किसी भी कीमत पर इंग्लैंड को 287 रनों से हराना था. इतना ही नहीं, अगर पाकिस्तान पहले बॉलिंग करे तो इंग्लैंड को उतने ही रन बनाने दे, जितने वो 16 गेंदो में चेज कर सके. इन दोनों ही सेनेरियों को इंग्लैंड ने तोड़ दिया है. वहीं सबसे बड़ा झटका तो मैच शुरू होने के पहले ही लग गया,क्योंकि बटलर ने बाबर आजम का दिल तोड़ दिया.
आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच (ENG vs PAK) से पहले जब टॉस हुआ था, तो बाबर के हक में सिक्का गिरना अहम था, लेकिन सिक्का बटलर की तरफ गिरा. इसके बाद से ही बाबर अपने मन में यह मना रहे थे कि बटलर पहले बॉलिंग चुन लें. बटलर ने यहीं पर बाबर की उम्मीदों को तोड़ दिया और पहले बल्लेबाजी का फैसला कर दिया. जैसे ही बाबर ने ये शब्द सुना कि ‘पहले बैटिंग’, उनका मुंह उतर गया. नतीजा ये 287 रनों की जीत वाला सिनेरियो खत्म हो गया और बाबर आजम एंड कंपनी के पाकिस्तान जाने के रास्ते साफ हो गया.
अब आज का मैच भले ही पाकिसातन जीत जाए, लेकिन उसका सफर यही तक है. इस मैच के बाद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा, जो कि उसके फैंस के लिए बुरी खबर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…