ICC World Cup 2023

World Cup के बाद बाबर आजम छोड़ेंगे ODI और T20 की कप्तानी! रमीज राजा ने कहा- तनाव में है यह खिलाड़ी

Babar Azam: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी कप्तानी के कारण आलोचनाओं के खूब शिकार हुए हैं. वर्ल्ड कप के शुरुआत से पहले बाबर आजम ने जितना भी दम भरा, वो टूर्नामेंट में फेल हो गया. खिताब जीतने का दावा करने वाली टीम अब सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर है. इसी बीच अब यह दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी से खुद को अलग कर लेंगे.

बाबर आजम छोड़ेंगे कप्तानी

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले शुक्रवार को बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मेरी आलोचना करने वालों को मैं कुछ नहीं कहूंगा. बस इतना कहूंगा कि जो भी लोग टीवी पर बैठकर मेरी आलोचना करते हैं, वो सीधे अपने विचार रखें. बता दें कि वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी कुछ खास नहीं रही है. जिसके चलते टीम का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है. इसी के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबर एकदिवसीय और टी20 प्रारूप से कप्तानी छोड़ सकते हैं.

वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. श्रीलंका ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान एशिया कप 2023 की मेजबानी भी कर रहा था. वहीं विश्व कप में भी पाकिस्तान को अब तक चार हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि पाकिस्तान ने वापसी की लेकिन अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम है. पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद अपने देश लौट जाएगी.

काफी तनाव में हैं कप्तान बाबर आजम

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी आलोचना करने वालों को जवाब दिया. इसके बाद उन्होंने रमीज राजा के साथ एक लंबी चर्चा की. एक रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम ने रमीज राजा से परामर्श मांगा है. चर्चा के बाद रमीज राजा ने बताया कि बाबर इस समय काफी तनाव में हैं. वह अपनी टीम के प्रदर्शन के चलते डिप्रेशन में हैं.

ये भी पढ़ें-  ENG vs PAK: ‘पाकिस्तान को खेलना है सेमीफाइनल तो…’, वसीम अकरम ने बाबर को बताया ऐसा प्लान कि ठहाके लगाने लगेंगे आप

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago