खेल

FIFA World Cup: एम्बाप्पे का कमाल, फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराया; सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

FIFA World Cup 2026: फीफा कप में फ्रांस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उसकी टीम कितनी मजबूत है. क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. पूरे मुकाबले के दौरान फ्रांसीसी टीम ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और मोरक्को को वापसी का कोई बड़ा मौका नहीं दिया. इस हार के साथ ही मोरक्को का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया, जबकि फ्रांस लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहा.

पहले हाफ में कोई गोल नहीं

मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक रणनीति अपनाई. शुरुआती मिनटों में ही दायोट उपामेकानो ने हेडर के जरिए गोल करने की कोशिश की, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को शुरुआती झटका लगने से बचा लिया.

कुछ ही देर बाद फ्रांस को बड़ा मौका तब मिला, जब नोसैर मजराउई ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर किलियन एम्बाप्पे के खिलाफ फाउल कर दिया. रेफरी ने बिना देर किए पेनल्टी दे दी, लेकिन इस मौके पर भी बुनू ने कमाल दिखाया और एम्बाप्पे की पेनल्टी रोककर मैच को बराबरी पर बनाए रखा. हालांकि, फ्रांस लगातार हमले करता रहा और गेंद पर उसका नियंत्रण भी ज्यादा रहा, लेकिन मोरक्को का डिफेंस पहले हाफ में मजबूती से डटा रहा. इसी वजह से शुरुआती 45 मिनट बिना किसी गोल के समाप्त हुए.

कप्तान एम्बाप्पे ने किया कमाल

ब्रेक के बाद फ्रांस ने अपने खेल की रफ्तार और तेज कर दी. लगातार दबाव का असर आखिरकार 60वें मिनट में देखने को मिला. टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया और फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी. यह मौजूदा विश्व कप में एम्बाप्पे का आठवां गोल भी रहा.

मोरक्को इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि सिर्फ छह मिनट बाद फ्रांस ने दूसरा गोल दाग दिया. इस बार एम्बाप्पे ने बेहतरीन पास देकर उस्मान डेम्बेल के लिए मौका बनाया और डेम्बेल ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ फ्रांस की बढ़त 2-0 हो गई और मुकाबला लगभग उसकी मुट्ठी में आ गया.

अंत तक नहीं मिला मोरक्को को मौका

दो गोल की बढ़त मिलने के बाद फ्रांस ने बेहद संतुलित खेल दिखाया. टीम ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को के खिलाड़ियों को खुलकर आक्रमण करने का अवसर नहीं दिया. दूसरी ओर, मोरक्को ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन फ्रांस की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसके सभी प्रयास नाकाम साबित हुए. निर्धारित समय तक स्कोर 2-0 ही रहा और फ्रांस ने आरामदायक जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.


ये भी पढ़ें: FIFA 2026: मेजबान मुकाबले से बाहर, अब इन 8 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, कौन कब्‍जाएगा चमचमाती ट्रॉफी? देखें एनालिसिस


लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में फ्रांस

इस जीत के साथ फ्रांस ने लगातार तीसरे फीफा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. टीम ने 2018 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2022 में फाइनल तक पहुंची थी. अब 2026 में भी फ्रांस एक बार फिर ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार बनकर उभरा है. फ्रांस की नजर अब अगले मुकाबले पर होगी, जहां वह 15 जुलाई को सेमीफाइनल में उतरेगा. यदि टीम इसी लय को बरकरार रखती है, तो लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचने का उसका सपना भी साकार हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

35 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago