खेल

FIFA World Cup 2026: क्या मेसी और रोनाल्डो की आखिरी भिड़ंत एक बार फिर देखने को मिलेगी? जानें कब होगी दोनों की टक्कर

Messi vs Ronaldo Last Match: फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच, फीफा वर्ल्ड कप 2026, 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट पहले से काफी बड़ा है क्योंकि इसमें कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यानी मुकाबले ज्यादा होंगे, रोमांच भी बढ़ेगा और दुनिया भर के बड़े-बड़े खिलाड़ी एक ही मंच पर नजर आएंगे. लेकिन इन सबके बीच जिस एक मुकाबले का फैंस सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह है लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की संभावित भिड़ंत.

क्या फिर आमने-सामने होंगे मेसी और रोनाल्डो?

फुटबॉल की दुनिया में इन दोनों दिग्गजों की टक्कर हमेशा से खास रही है. अब सवाल यह है कि क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर यह ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा? इसका जवाब पूरी तरह टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों पर निर्भर करेगा. अगर सभी परिस्थितियां सही रहीं और अर्जेंटीना व पुर्तगाल दोनों अपनी-अपनी ग्रुप स्टेज में टॉप करते हैं, तो दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकती हैं.
ऐसी स्थिति में 11 जुलाई को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना और पुर्तगाल की भिड़ंत हो सकती है.

ग्रुप स्टेज की चुनौती भी आसान नहीं

इस बार अर्जेंटीना को ग्रुप J में रखा गया है, जबकि पुर्तगाल ग्रुप K का हिस्सा है. दोनों टीमों के लिए नॉकआउट तक पहुंचना आसान नहीं होगा क्योंकि नए फॉर्मेट में हर मैच अहम होने वाला है. फैंस को उम्मीद है कि अगर दोनों टीमें अपनी लय में रहीं, तो यह महामुकाबला जरूर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप आज से शुरू, शाम को वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

रिकॉर्ड और इतिहास भी जुड़े हैं इस वर्ल्ड कप से

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स के लिए भी खास होने वाला है. मेसी और रोनाल्डो दोनों ही इस बार अपना छठा वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी.
दोनों खिलाड़ियों के करियर के इस पड़ाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है. ऐसे में अगर 11 जुलाई को अर्जेंटीना और पुर्तगाल आमने-सामने आते हैं, तो यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि एक युग का अंत भी साबित हो सकता है.

फैंस की नजरें एक ही सवाल पर

अब पूरी दुनिया के फुटबॉल फैंस की नजरें इसी पर टिकी हैं कि क्या मेसी और रोनाल्डो एक बार फिर वर्ल्ड कप के मैदान पर आमने-सामने होंगे या यह सिर्फ एक संभावित सपना बनकर रह जाएगा. फाइनल तस्वीर तो टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ ही साफ होगी, लेकिन इतना तय है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

20 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

26 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

27 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

35 minutes ago