खेल

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप आज से शुरू, शाम को वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन आज, वर्चुअली शामिल होंगे पीएम मोदी. पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप गुरुवार से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी. ईका एरीना में आयोजित इस इवेंट में 60 से ज्यादा देशों के 400 एथलीट पारंपरिक, कलात्मक, रिदमिक पेयर्स और टीम योगासन इवेंट्स में मुकाबला करने के लिए एक साथ आए हैं. यह पांच-दिवसीय इवेंट (4-8 जून) अमेरिका, घाना, केन्या, मलेशिया, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान जैसे देशों के प्रतिभागियों को एक साथ लाएगा, जो एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में योगासन के लिए पहली वैश्विक चैंपियनशिप है.

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, ट्वीट कर दी बधाई

इससे पहले बुधवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “पूरी दुनिया में योग को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है! 4 जून को, अहमदाबाद में एक बहुत ही खास प्रतियोगिता, पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 शुरू हो रही है.” उन्होंने आगे कहा, “इस मंच ने दुनिया भर के योग प्रेमियों को एक साथ लाया है. यह योगासन के लिए वैश्विक खेल रोडमैप पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. मैं शाम लगभग 6:40 बजे टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी इस इवेंट में शामिल होऊंगा. ऐसे अभिनव इवेंट का आयोजन करने वालों को मेरी बधाई और इसमें भाग लेने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं.”

अंतरराष्ट्रीय खेल विधा के रूप में स्थापित करने का प्रयास

युवा मामले और खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), गुजरात खेल प्राधिकरण, गुजरात पर्यटन और गुजरात योगासन खेल संघ के सहयोग से, इस चैंपियनशिप को योगासन को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल विधा के रूप में स्थापित करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है. मेजबान भारत 122 सदस्यों का एक दल मैदान में उतारेगा. एथलीट छह आयु वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, सब-जूनियर (10 से 14 वर्ष), जूनियर (14 से 18 वर्ष), सीनियर (18 से 28 वर्ष), सीनियर ए (28 से 35 वर्ष), सीनियर बी (35 से 45 वर्ष), और सीनियर सी (45 से 55 वर्ष), जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल होंगे.

पारदर्शिता के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग प्रणाली

इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत इवेंट्स, कलात्मक इवेंट्स और पारंपरिक समूह श्रेणियां शामिल होंगी. आयोजक पहली बार वैश्विक स्तर पर एक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग प्रणाली भी शुरू करेंगे, जिसका उद्देश्य निर्णयन में पारदर्शिता और एकरूपता लाना है. इस चैंपियनशिप की देखरेख 32 अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश और 51 राष्ट्रीय न्यायाधीश करेंगे. इस इवेंट से पहले बोलते हुए, योगासन भारत के प्रेसिडेंट उदित सेठ ने कहा कि यह चैंपियनशिप एथलीटों के लिए एक बड़ा मंच देगी और योगासन को दुनिया भर के ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगी.

योगासन खेल के विकास में एक ऐतिहासिक पल

सेठ ने कहा, “यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि हम अहमदाबाद के एका एरिना में 60 से ज्यादा देशों के साथ मिलकर इस अनोखी वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे हैं. यह भारतीय नेशनल टीम के लिए और योगासन खेल को दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक शानदार मंच है; शायद खेल की दुनिया में भारत का यह सबसे बड़ा योगदान है.” वर्ल्ड योगासन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. जयदीप आर्य ने इस इवेंट को इस विधा के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने कहा, “वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप सिर्फ एक मुकाबला नहीं है; यह एक ग्लोबल खेल के तौर पर योगासन के विकास में एक अहम पल है. पहली बार, 60 से ज्यादा देशों के एथलीट एक मंच पर एक साथ आकर वह एथलेटिक क्षमता, अनुशासन और कला का प्रदर्शन करेंगे, जिनकी पहचान योगासन है.”

ये भी पढ़ें: अवॉर्ड विनिंग गीतकार मनोज भावुक ने फिर जीता दिल; पति-पत्नी के प्रेम और बेटी के दर्द पर लिखे रूह में उतर जानें वाले गाने

यह चैंपियनशिप बुधवार को एक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगी. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा और 4 से 8 जून तक ब्रॉडकास्टर के यूट्यूब चैनल पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘एक आतंकी मुल्क मुझसे ये सवाल पूछ रहा है…’ UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, Video वायरल

JAISHANKAR SLAMS PAKISTAN AT UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क…

11 minutes ago

‘नेताओ को ब्रेकफास्ट में खाने वाला…’, ज्ञानेश कुमार के दौर में क्यों हो रही है टी.एन. शेषन की चर्चा? जानिए क्या थी उनकी कहानी

चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व मुख्य चुनाव…

26 minutes ago

सिक्किम में बारिश का कहर! पहाड़ से ऐसे उतरा मलबा कि घर और सड़कें बह गईं, 32 मकान अब भी खतरे में

Sikkim Landslide: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिम्बी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश…

35 minutes ago

‘बॉयफ्रेंड को पहनाऊंगी जयमाला…’, कमरे में पति को पीटा और दी धमकी, आहत होकर शख्स ने दी जान

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां…

51 minutes ago

चोरी की रकम से खरीदे मकान, प्लॉट और बुलेट! राम मंदिर गबन मामले में 8 आरोपियों पर शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Ram Mandir Chanda Chori: अनुकल्प मिश्रा पर 56 बार सह-अभियुक्तों की मदद करने, लवकुश मिश्रा…

2 hours ago