खेल

MS Dhoni Birthday: वो भारतीय कप्तान, जिसने पाकिस्तानी राष्ट्रपति तक की नहीं सुनी, जानें परवेज मुशर्रफ ने क्या कहा था

MS Dhoni BirthDay: भले ही महेंद्र सिंह धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है, लेकिन मैदान पर इस कप्तान के दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ चलता ही रहता है. यह धोनी (MS Dhoni) की चतुरता का ही कमाल रहा कि हार के करीब पहुंचकर भी भारत ने कई मैच अपने नाम किए.

MS Dhoni के नाम कई उपलब्धियां

महेंद्र सिंह धोनी भारत को दो विश्व कप खिताब जिताने वाले इकलौते क्रिकेट कप्तान हैं. इसके अलावा, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं. वह महेंद्र सिंह धोनी ही थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 18 महीनों तक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा. उन्होंने किसी भी अन्य कप्तान से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपने देश की कमान संभाली है.

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से 2018 तक तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से 332 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 178 मैच जीते. साल 2019 के अंत में उन्हें आईसीसी की ‘वनडे और टी20 टीम ऑफ द डिकेड’ में शामिल किया गया. वह साल 2024 में ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुए.

परवेज मुशर्रफ ने धोनी से क्या कहा था?

महेंद्र सिंह धोनी के खेल और उनके स्टाइल के कायल पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी थे. साल 2006 में जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया, तो उस समय धोनी लंबे बाल रखा करते थे. मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान परवेज मुशर्रफ ने धोनी से अपने बाल न कटवाने की गुजारिश की थी.

परवेज मुशर्रफ ने धोनी से कहा था, “मैंने एक प्लेकार्ड देखा, जिस पर लिखा था- ‘धोनी बाल कटवा लो’. मेरी राय है कि यह बाल अच्छे लगते हैं, इसे मत कटवाना.” हालांकि, धोनी ने परवेज मुशर्रफ की इस बात को नहीं माना और साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बाल कटवा लिए. इसके बाद उन्होंने फिर कभी दोबारा इतने लंबे बाल नहीं रखे.

धोनी को ‘मिडास टच’ वाला कप्तान भी कहा जाता है. चाहे टी20 विश्व कप-2007 के फाइनल के अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा को गेंद थमाने की बात हो, या फिर 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को खुद से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना- धोनी को कई मौकों पर किस्मत का साथ मिला है.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया ने बर्मिंघम में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बनाए 1000 रन

दिसंबर 2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी, भारत की ओर से 90 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4,876 रन बनाए. वहीं, 350 वनडे मुकाबलों में धोनी के नाम 10,773 रन दर्ज हैं. फैंस श्रीलंका के खिलाफ उनकी नाबाद 183 रन की पारी शायद ही भूल सकें. माही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 1,617 रन जड़े.

साल 2008 और 2009 में ‘आईसीसी मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ रह चुके धोनी ‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जा चुके हैं. इसके अलावा उन्हें ‘पद्म श्री’ और ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से भी नवाजा गया है. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

34 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago