खेल

‘दिग्गज के आने का संकेत’, वैभव की तूफानी पारी ने गौतम अडानी को बनाया फैन; जानें उन्होंने क्या कहा?

Gautam Adani on Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ‘175’ एक ऐसा जादुई आंकड़ा है, जिसे सुनते ही हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में 1983 के वर्ल्ड कप में कपिल देव की वो ऐतिहासिक पारी याद आ जाती है. शुक्रवार को इतिहास ने खुद को दोहराया, जब 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 14 साल के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ ठीक 175 रन कूट डाले. इस धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.

सोशल मीडिया पर गौतम अडानी का खास संदेश

इस जीत के बाद जैसे ही वैभव के ‘175’ रनों की गूंज सोशल मीडिया पर पहुंची, दिग्गज बिजनेसमैन और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस पर एक बेहद खास पोस्ट साझा की. अडानी ने वैभव की तुलना महान कपिल देव से करते हुए लिखा कि कुछ आंकड़े इतिहास लिखने के लिए ही बने होते हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “छह खिताब. एक भारत. अविवादित. 1983 में कपिल देव से लेकर आज वैभव सूर्यवंशी तक, ‘175’ का यह स्कोर युगों को परिभाषित करने के लिए नियत है. यह सिर्फ एक पारी नहीं थी, बल्कि एक नए टाइटन के आगमन का संकेत है.”

अडानी ने आगे युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आज के भारत के लिए महानता कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि उनकी पहचान बन चुकी है. उनका संदेश “जय हिंद” के साथ समाप्त हुआ, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

वैभव का बल्ला नहीं, आग बरस रही थी

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बोर्ड पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की ऐसी पारी खेली कि इंग्लैंड के गेंदबाज असहाय नजर आए. अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़कर यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला ‘वंडरकिड’ कहा जा रहा है. उनके साथ कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों का अहम योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- ‘बवंडर लगा था, वो तो तूफान निकला’, खुशियन ये क्या-क्या बोल गए वैभव सूर्यवंशी के दादा?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago