खेल

Gujarat Election: आप के लिए प्रचार करने चुनावी मैदान में उतरेंगे हरभजन सिंह, जानिए स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है.

गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में लग चुके हैं. इस बार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी जमकर ताल ठोक रही हैं. केजरीवाल मतदाताओं को लुभाने में कोई  कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने पार्टी का प्रचार करने के लिए क्रिकेट के मैदान से भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.

आप ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद राज्यसभा सांसद बने हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है. क्रिकेट के मैदान पर अपनी दूसरा गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले हरभजन सिंह गुजरात चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे.

इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर नहीं है. बल्कि विधानसभा की 188 सीटों पर इस बार आम आदमी पार्टी भी बीजेपी और कांग्रेस के सामने चुनौती पेश कर रही है. जिसकी वजह से मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद की जा रही है. केजरीवाल एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. पीएम मोदी के गढ़ में केजरीवाल ने आप की तरफ से इसुदान गढवी  को सीएम फेस बनाया है.

केजरीवाल अपनी रैलियों में बीजेपी और कांग्रेस के ऊपर एक के बाद एक हमले करते हुए नजर आ रहे हैं. केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रोड शो और पब्लिक रैली में जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने में लगे हुए हैं.

आप के 20 स्टार प्रचारक

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया,  भगवंत मान, हरभजन सिंह, संजय सिंह ,राघव चड्ढा, जगमल वाला, राजू सोलंकी, प्रवीण राम, गौरी देसाई, माथुर बलदानिया,अजीत लोखिल, राकेश हीरापारा, बिजेंद्र कौर, अनमोल गगन मान ,इसुदान गढवी ,गोपाल इटालिया,अल्पेश कथीरिया, युवराज जडेजा,मनोज सोरथिया

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

8 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

11 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

39 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

57 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago