खेल

… तो ये है असली कारण जिसकी वजह से शमी नहीं खेल पाएंगे Border–Gavaskar Trophy

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के नाम पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के अंतिम दो मैचों में चयन के लिए विचार नहीं जाएगा. बीसीसीआई ने सोमवार को एक फ़िटनेस अपडेट जारी करते हुए यह जानकारी दी.

गाबा टेस्ट के बाद जब रोहित शर्मा से शमी के बारे में पूछा गया था, तो भारतीय कप्तान ने कहा था कि इसकी जानकारी एनसीए को देनी चाहिए.

मेडिकल टीम कर रही है निगरानी

बीसीसीआई ने अपनी रिलीज़ में कहा है कि उनकी मेडिकल टीम तेज़ गेंदबाज़ के रिकवरी की बड़े क़रीब से निगरानी कर रही है. वह अपनी एड़ी की समस्या से पूरी तरह उबर चुके हैं. उसके बाद से उन्होंने एक रणजी ट्रॉफ़ी मैच खेला, जिसमें उन्होंने 43 ओवर किए और फिर उन्होंने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी के भी नौ मैच खेले, जहां उन्होंने लगभग हर मैच में अपने कोटे की पूरी गेंदबाज़ी की.

एनसीए की निगरानी में हैं शमी

लेकिन इस दौरान उनके बाएं पैर के घुटने में सूजन होने लगी. यह गेंदबाज़ी करने के साथ-साथ और भी बढ़ने लगी. इस कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के बचे मैचों के लिए चयन योग्य नहीं समझा जाएगा. शमी फ़िलहाल एनसीए की निगरानी में हैं और बड़े फॉर्मेट के लिए उनको तैयार किया जा रहा है. घुटने की समस्या के उपचार के बाद ही वह विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में भाग ले सकेंगे.

बंगाल की टीम में नहीं हैं शामिल

शमी ने पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. फ़रवरी में एड़ी की चोट के लिए उनकी सर्ज़री भी हुई थी. शमी को 21 दिसंबर से चल रही विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच के लिए बंगाल की टीम में शामिल नहीं किया गया है और बीसीसीआई ने अब कहा है कि टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी उनके घुटने की स्थिति पर निर्भर करेगी.


इसे भी पढ़ें- Jadeja पर बिदका ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, मैदान के बाहर गर्माए माहौल के साथ रोमांचक होगा MCG टेस्ट


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

27 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

43 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago