Hardik Pandya New Post: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान से थोड़ा दूर भले हों, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव बने हुए हैं. मंगलवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “My Big 3”. उनके इस ‘बिग थ्री’ में उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा, बेटा अगस्त्या, और उनका पेट डॉग शामिल हैं.
तस्वीरों की इस सीरीज में फैन्स को हार्दिक की पर्सनल लाइफ की अलग-अलग झलकें देखने को मिली. कभी पूजा करते हुए, कभी वर्कआउट करते हुए, और कभी बेटे के साथ मस्ती करते हुए.
पोस्ट की सबसे दिल छू लेने वाली तस्वीरें थीं हार्दिक और उनके बेटे अगस्त्या की. अगस्त्या अपने पापा के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचे थे, जहां दोनों ने साथ में काफी वक्त बिताया. एक फोटो में हार्दिक छोटे फैन के लिए एक टॉय कार पर साइन करते दिखे. दूसरी तस्वीर में वे पूल में बेटे को तैरना सिखाते नजर आ रहे हैं.
क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी कुछ तस्वीरे शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हार्दिक और महिका ने घर पर पूजा-पाठ किया, दोनों पारंपरिक लुक में दिखे. हार्दिक ने मैरून कुर्ता और धोती पहनी और महिका ने मैचिंग मैरून कुर्ता सेट के साथ क्रीम दुपट्टा कैरी किया. दोनों हवा की अग्नि के सामने साथ बैठे और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं.
वहीं एक और फोटो में महिका मिरर सेल्फी ले रही हैं और हार्दिक नें उन्हें उठाया हुआ है. कई वीडियो में दोनों को साथ वर्कआउट करते भी देखा जा सकता है. बताते चलें कि हार्दिक इन दिनों एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के चलते रेस्ट पर हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में मैदान पर रनिंग से लेकर जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तक से जुड़ी कई झलकें भी शामिल की हैं.
ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने 1 महीने बाद दिखाई बेटे की पहली झलक, बेबी का नाम भी किया रिवील
हार्दिक और महिका ने अपनी रिलेशनशिप इसी साल अक्टूबर में ऑफिशियली कन्फर्म की थी. दोनों पहली बार एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए थे, जब वे हार्दिक का 32वां जन्मदिन मनाने मालदीव जा रहे थे. वहीं हार्दिक अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं, और अगस्त्या की कस्टडी दोनों शेयर करते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…
Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…