Cheerleaders Salary in IPL: आईपीएल के मैचों में दर्शकों का उत्साह कई तरीकों से नजर आता है. स्टेडियम में जहां एक ओर खिलाड़ियों के चौके-छक्कों पर जश्न होता है, वहीं दूसरी ओर चीयरलीडर्स भी अपनी टीम के लिए नाचते हुए खुशियां मनाती हैं. हर आईपीएल टीम अपनी फ्रेंचाइजी के लिए चीयरलीडर्स नियुक्त करती है, जो मैच के दौरान चौके-छक्के लगने या विकेट गिरने पर डांस करके माहौल को और भी उत्साही बना देती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए कितने पैसे मिलते हैं? आइए जानते हैं.
आईपीएल की चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए 12,000 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक मिलते हैं, लेकिन यह राशि टीम के हिसाब से बदलती रहती है. कुछ टीमें अपने चीयरलीडर्स को ज्यादा सैलरी देती हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस मामले में सबसे आगे है, क्योंकि वह अपनी चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए लगभग 24,000 रुपये देती है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) हैं, जो अपने चीयरलीडर्स को लगभग 20,000 रुपये प्रति मैच की सैलरी देती हैं.
बाकी आईपीएल टीमें जैसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जैसी फ्रेंचाइजी अपनी चीयरलीडर्स को एक मैच के लिए 12,000 रुपये से लेकर 17,000 रुपये तक देती हैं.
सैलरी के अलावा, चीयरलीडर्स को कुछ अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं. कुछ फ्रेंचाइजी अपनी टीम की जीत या चीयरलीडर्स के प्रदर्शन पर बोनस देती हैं. इसके अलावा, चीयरलीडर्स के आने-जाने और खाने-पीने का खर्च भी फ्रेंचाइजी द्वारा उठाया जाता है.
यह आंकड़े आईपीएल के पिछले सीजन के अनुसार हैं, और आईपीएल 2025 में चीयरलीडर्स की सैलरी में कुछ बदलाव हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2025 : सीएसके के खराब प्रदर्शन के बीच सामने आई रवींद्र जडेजा की ‘सबसे बड़ी कमजोरी’, जानें क्या है?
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…