देश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का गुब्बारा, इलाके में दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Pakistan Airlines Balloon in Himachal: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. शनिवार को हमीरपुर के बड़सर थाना क्षेत्र के करणेहड़ा गांव में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का लोगो वाला एक मॉडल गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया.

यह गांव हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की सीमा पर स्थित है. गुब्बारे को देखकर गांव वालों में डर का माहौल बन गया. स्थानीय पंचायत प्रधान ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बड़सर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रकाश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे किसी साजिश का हाथ तो नहीं है. गुब्बारे पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो और अन्य पहचान चिन्ह साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है.

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अब अगले ही दिन पाकिस्तान से जुड़े चिन्ह वाला गुब्बारा मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है.


ये भी पढ़ें- “प्रजा की रक्षा करना शासक का कर्तव्य,” पहलगाम हमले पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान


हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने गुब्बारे को तुरंत कब्जे में ले लिया है और उसकी सामग्री की जांच की जा रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. फिलहाल सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

बताते चलें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान से जुड़ी किसी भी गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago