खेल

बांग्लादेश की हेकड़ी ICC ने निकाल दी, कहा- T20 वर्ल्ड कप खेलने भारत आना होगा, वरना टीम हो जाएगी बाहर

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की बड़ी मांग को पूरी तरह ठुकरा दिया है. बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत से बाहर कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन ICC बोर्ड ने इसे 14-2 के वोट से खारिज कर दिया. सिर्फ पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

भारत में क्यों नहीं खेलना चाहता बांग्लादेश?

बांग्लादेश की टीम भारत में मैच खेलने से इनकार कर रही है क्योंकि उनकी फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान का IPL 2026 का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया. KKR ने उन्हें रिलीज किया, जिसके बाद BCB और बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है और वे भारत नहीं आएंगे. BCB ने ग्रुप C के मैच (कोलकाता और मुंबई में) को ग्रुप B के साथ स्वैप करने की भी मांग की, ताकि वे श्रीलंका में खेल सकें.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का कड़ा रूख

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कह दिया कि मैचों का शेड्यूल नहीं बदला जाएगा. बोर्ड ने BCB को अपने सरकार को सूचित करने का निर्देश दिया. ICC ने चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश भारत में मैच खेलने से मना करता रहा तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा. ऐसे में स्कॉटलैंड की टीम को उनकी जगह दी जा सकती है, क्योंकि रैंकिंग के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा.

पाकिस्तान कर रहा बांग्लादेशी टीम का सपोर्ट

पाकिस्तान ने BCB का साथ दिया और वोट में उनके साथ खड़ा रहा. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान ने ICC को ऑफर भी दिया कि वे बांग्लादेश के मैच होस्ट कर सकते हैं, लेकिन ICC ने इसे नहीं माना.

क्रिकेट प्रेमियों का सवाल- अब आगे क्या होगा

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत फरवरी में होनी है. ICC का यह फैसला बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है. अब BCB को जल्द फैसला लेना होगा कि वे भारत आते हैं या टूर्नामेंट से बाहर होना स्वीकार करते हैं. क्रिकेट जगत में यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. ICC ने साफ कर दिया है कि नियमों का पालन सबको करना होगा.

U19 World Cup 2026: हैंडशेक विवाद पर बांग्लादेश की सफाई, खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने का आदेश

Bharat Express Desk

Recent Posts

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

1 hour ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

2 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

2 hours ago

तीन शादियां, 16 लाख की ठगी और चौथे से शादी की तैयारी; कानपुर की दुल्हन का भंडाफोड़

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…

3 hours ago