ICC Meeting With Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने पर अब ICC ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया है. आईसीसी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के किसी भी शर्त को सिरे से नकार दिया. हालांकि ICC ने यह जरूर कहा कि वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर वो बांग्लादेश को दंडित नहीं कर रहा और उसे उसके हिस्से का रेवेन्यू मिलता रहेगा.
बांग्लादेश को दंडित नहीं करने का सबसे बड़ा कारण पिछले साल देश में हुए दंगे और राजनीतिक घटनाक्रम को बताया गया है. जिसकी वजह से बांग्लादेश को महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं मिल पाई. जिसके बाद उस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को दुबई शिफ्ट कर दिया गया.
ICC बांग्लादेश की कुछ मांगों को ध्यान में रखते हुए उसे किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी देने पर विचार कर रहा है. मीडिया में चर्चा है कि उसे अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है, ताकि पिछले साल हुए उसे आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके.
बता दें कि, आज पाकिस्तान के लाहौर में ICC की PCB के साथ बैठक हुई. जिसमें ICC के अधिकारियों के सामने पाकिस्तान ने कई शर्तें रखी. जिसे ICC ने खारिज कर दिया.
बैठक के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ICC से मांग की कि भारत के साथ पाकिस्तान की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज कराये. जिसे आईसीसी ने साफ नकार दिया.
ICC ने कहा कि किसी दो देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज में वो किसी प्रकार का दखल नहीं देता. यह सिर्फ और सिर्फ दोनों देशों के अधिकारी तय करते हैं.
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला कराने की मांग की, जिसे भी ICC ने खारिज कर दिया.
ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट की दो टूक, कहा- रेलवे का हुआ निजी इस्तेमाल, तेजस्वी का इनकार
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि भारत को इस साल बांग्लादेश का दौरा कराना चाहिये. जिसपर ICC ने कहा कि कौन किसके साथ खेलेगा वो सिर्फ उस देश का बोर्ड ही तय करेगा. इसमें ICC का कोई हस्तक्षेप नहीं होता.
इस बैठक में पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाली टी20 मैच पर अभी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक पीसीबी का कहना है कि वो पीएम शहबाज शरीफ से मिलकर इस बारे में बात करेंगे. अंतिम फैसला वहीं लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…