खेल

कब होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? पाकिस्तान से भिड़ंत के साथ होगा आगाज

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है, जहां दुनिया की 12 बेहतरीन टीमें खिताब के लिए अपनी जान लड़ाती नजर आएंगी. टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें हर ग्रुप में 6-6 टीमें रखी गई हैं. मेजबान इंग्लैंड ने तो अपने धुरंधरों का ऐलान पहले ही कर दिया है, लेकिन भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि ‘विमेन इन ब्लू’ की घोषणा कब होगी. अब बीसीसीआई (BCCI) ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है.

कौन होगा टीम में शामिल?

बीसीसीआई ने 29 अप्रैल को एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ कर दिया है कि भारतीय महिला टीम का चयन शनिवार, 2 मई को होगा. मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में चयन समिति की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के अंतिम 15 नामों पर मुहर लगेगी. इस बैठक के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चयन समिति की चेयरपर्सन अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया मौजूद रहेंगे.

हैरानी की बात नहीं है कि टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी हरमनप्रीत कौर के पास ही होगी. चयन समिति न सिर्फ वर्ल्ड कप टीम चुनेगी, बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज, इकलौते टेस्ट मैच और इंडिया-ए के दौरों के लिए भी खिलाड़ियों का फैसला करेगी.

पाकिस्तान के साथ महामुकाबले से होगा आगाज

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून 2026 को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना होगा.

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: मुंबई ने ठोका 243 रन, रेयान रिकेल्टन का तूफानी शतक

भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

भारतीय टीम के सभी मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे, जो भारतीय दर्शकों के लिए प्राइम-टाइम मनोरंजन लेकर आएंगे.

14 जून: बनाम पाकिस्तान (बर्मिंघम)

17 जून: बनाम नीदरलैंड्स (लीड्स)

21 जून: बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैनचेस्टर)

25 जून: बनाम बांग्लादेश (मैनचेस्टर)

28 जून: बनाम ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स, लंदन)

ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला 28 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा, जहां टीम इंडिया मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगी. यह मैच तय करेगा कि सेमीफाइनल की राह भारत के लिए कितनी आसान होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago