MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 244 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए. इस मैच में रेयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है.
रिकेल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 23 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा किया. उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. जैक्स 46 रन बनाकर आउट हुए.
मुंबई की बैटिंग हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही, जब रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 78 रन जोड़ दिए. पहला विकेट 8वें ओवर में गिरा, जब विल जैक्स 46 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए, उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट किया.
इसके बाद नमन धीर ने रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को संभाला. हालांकि 14वें ओवर में नमन धीर आउट हो गए, लेकिन रिकेल्टन ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 44 गेंदों में शतक पूरा किया. अंत में कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी तेजी से रन जोड़े, जबकि रिकेल्टन 123 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs SRH Playing 11)
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेपिंग विवाद में फंसे, बीसीसीआई ने मांगा जवाब
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



