खेल

IND vs BAN: भारत ने 133 रन की धमाकेदार जीत के साथ किया बांग्लादेश का क्लीन स्वीप

IND vs BAN: तीसरे और आखिरी टी20 मैच में यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रखने के बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के 3-30 की मदद से भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को 164/7 पर रोककर 133 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप पूरा किया.

संजू सैमसन के शानदार पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक (47 गेंदों में 111 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार 75 रन की पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रिकॉर्ड-तोड़ 297/6 बनाए जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद बिश्नोई और अन्य गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 164/7 पर रोककर टीम को एकतरफा जीत दिला दी.

दशहरा के दिन घरेलू दर्शकों के सामने हासिल की गई 133 रनों की जीत का अंतर पुरुषों की टी20 मैचों में रनों के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है.

बांग्लादेश की पारी में मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन का विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दी. पुल करने के चक्कर में गेंद उनके दस्ताने से लगकर पहली स्लिप में चली गई.

वॉशिंगटन सुंदर ने तंजीद हसन को शॉट थर्ड मैन पर कैच करा कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया. इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने रवि बिश्नोई की गेंद पर रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर सीधे विकेट कीपर के दस्तानों में पहुंच गई.

लिटन दास और तौहीद हृदोय ने 53 रनों की साझेदारी की. हालांकि दास 25 गेंदों में 42 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए. लेग स्पिनर पुरुषों के टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले संयुक्त तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए.

महमुदुल्लाह की अंतिम टी20 पारी आठ रन पर समाप्त हुई. वह मयंक की गेंद पर लॉन्गऑन पर आउट हो गए.

महेदी हसन बड़े हिट के लिए गए, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर डीप में आउट हो गए, बिश्नोई ने रिशाद हुसैन को लॉन्ग-ऑफ पर कैच कराकर मैच का अपना तीसरा शिकार बनाया.

इस सब के बीच, हृदोय ने बिश्नोई को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 63 रन बनाकर नाबाद रहे.

संक्षिप्त स्कोर: भारत ने 20 ओवर में 297/6 (संजू सैमसन 111, सूर्यकुमार यादव 75; तंजीम हसन साकिब 3-66) ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 164/7 (तौहीद हृदोय 63 नाबाद, लिटन दास 42; रवि बिश्नोई 3-30, मयंक यादव 2-32) को 133 रन से हराया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

25 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

42 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago