देश

‘आतंकवादियों की पार्टी’ कहे जाने पर BJP ने की खड़गे की खिंचाई, कहा- उनका बयान कांग्रेस का चरित्र दिखाता है

BJP Vs Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को ‘‘आतंकवादियों की पार्टी’’ कहे जाने पर भाजपाई नेताओं ने कांग्रेस पर पलटवार किया. भाजपा के प्रवक्‍ता बोले कि आतंकवादियों जैसा चरित्र तो कांग्रेस का है. कांग्रेस ने जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करना अपनी आदत बना ली है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस “सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी” है.

कांग्रेसी जनता को ‘राक्षसी’ तक बोल रहे: भाजपा प्रवक्ता

पूनावाला बोले, “कांग्रेस की पहचान, जनता का अपमान है. करोड़ों लोगों ने 2014, 2019 और अब 2024 में भाजपा को वोट दिया है. यह (‘आतंकवादियों की पार्टी’ टिप्पणी) लोगों की बुद्धि का अपमान है, लेकिन कांग्रेस ने इसे आदत बना लिया है. वे हर चीज के बारे में ‘ परिवार तंत्र’ लगाते हैं. हरियाणा में अपनी हार के लिए उन्होंने ईवीएम, चुनाव आयोग और फिर लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने जनता को ‘राक्षसी’ तक बोल दिया – और, यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कही.”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

पूनावाला आगे बोले, “अब कांग्रेसी कह रहे हैं कि लोगों ने आतंकवादियों को चुना है. उन्होंने हमेशा प्रधानमंत्री मोदी और अन्य पिछड़ा वर्ग को गाली देते हुए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है… अब वे लोगों को गाली दे रहे हैं. यह कांग्रेस के चरित्र और डीएनए को दर्शाता है. और कांग्रेस दलितों की बात कर रही है… उन्होंने हरियाणा में कुमारी शैलजा के साथ क्या किया? वे कर्नाटक में दलितों के लिए निर्धारित धन लूट रहे हैं. कांग्रेस सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी है.”

‘अपने अंदर झांको’

पूनावाला की तरह दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला. मनोज तिवारी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कांग्रेस की सबसे बड़ी दुश्मन है और उनकी पार्टी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है.

उन्होंने कहा, “अगर कोई सरकार है जो आतंकवाद और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है, तो वह भाजपा है. आज, उन्हें (कांग्रेस को) खुद से पूछना चाहिए कि मुंबई में आतंकवादी हमले क्यों नहीं होते, कश्मीर के पत्थरबाज कहां गायब हो गए और मोदी सरकार के तहत कोई बम विस्फोट क्यों नहीं होता. कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकारों के तहत नियमित घटनाएं होती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है.”

खड़गे की टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन करती रही है.

अर्बन नक्सली बताए जाने पर भड़के थे खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने शनिवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई कि उनकी पार्टी “अर्बन नक्सलियों” द्वारा चलाई जा रही है. यह एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल भाजपा और दक्षिणपंथी अन्य लोग उन लोगों के लिए करते हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे भारत को कमजोर करना चाहते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है जो लोगों की हत्या करती है, उन पर हमले करती है तथा आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करती है.

भाजपा आतंकवादियों की पार्टी है: खड़गे

खड़गे ने दावा किया, “वे कुछ समय तक शांत रहे और (हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद) कुछ नया जीवन मिलने के बाद फिर से बोलना शुरू कर दिया है. वे बुद्धिजीवियों और प्रगतिशील लोगों को ‘अर्बन नक्सली’ कहते हैं, वे कांग्रेस को शहरी नक्सली कहते हैं. भाजपा खुद आतंकवादियों की पार्टी है. वे लोगों को पीट-पीटकर मार डालते हैं, अनुसूचित जातियों के सदस्यों के मुंह में पेशाब करते हैं और आदिवासियों के साथ बलात्कार करते हैं. वे (भाजपा नेतृत्व) इन कृत्यों को करने वालों का समर्थन करते हैं और फिर दूसरों पर आरोप लगाते हैं.”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं है. जहां भी उनकी सरकार सत्ता में है, वहां अनुसूचित जातियों, विशेषकर आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार किए जाते हैं. फिर वह इन लोगों के खिलाफ अन्याय की बात करते हैं. क्या हम सत्ता में हैं? यह उनकी सरकार है, वह इसे नियंत्रित कर सकते हैं.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

44 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

46 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago