IND vs NAM: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना नामीबिया से है. कागजों पर यह मुकाबला भारत के लिए आसान माना जा रहा है, लेकिन टीम की नजरें आगामी पाकिस्तान मैच से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर हैं. भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को 210 रनों का टारगेट दिया है. भारत की ओर से ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रनों का योगदान दिया है.
भारतीय क्रिकेट टीम और नामीबिया के बीच हुए इस मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक अपनी सीटों से चिपक गए. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने बोर्ड पर 209 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, लेकिन इस पारी में जितनी आक्रामकता थी, उतना ही बड़ा ड्रामा भी देखने को मिला.
मैच की शुरुआत संजू सैमसन के साथ हुई, जो अभिषेक शर्मा की जगह ओपनिंग करने उतरे थे. संजू ने सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बनाकर (3 छक्के और 1 चौका) उम्मीदें तो जगाईं, लेकिन जल्दी आउट होकर फैंस को निराश कर दिया. इसके बाद मैदान पर ईशान किशन का असली तांडव शुरू हुआ. ईशान ने नामीबियाई गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि रिकॉर्ड बुक्स कांपने लगीं.
ईशान ने महज 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी ठोक दी. सबसे यादगार रहा जेजे स्मिट्स का वो छठा ओवर, जहां ईशान ने लगातार चार गगनचुंबी छक्के जड़कर ओवर से 28 रन कूट डाले. उन्होंने अपनी 61 रनों की पारी (24 गेंद) में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि, दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव (12) और तिलक वर्मा (25) क्रीज पर थोड़े असहज दिखे और जल्दी पवेलियन लौट गए.
जब भारत का स्कोर 124 पर 4 विकेट था, तब हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की अहम पार्टनरशिप की. हार्दिक ने अपनी फॉर्म का लोहा मनवाते हुए 28 गेंदों पर 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी 27 गेंदों में पूरी की. शिवम दुबे ने भी 23 रनों का उपयोगी योगदान देकर स्कोर को 200 के पार पहुँचाने में मदद की.
भारतीय पारी के अंतिम दो ओवर किसी बुरे सपने जैसे रहे. जहाँ लग रहा था कि स्कोर 230 के पार जाएगा, वहीं भारतीय टीम ने आखिरी 12 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए और अपने 5 विकेट गंवा दिए. नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी फिरकी का ऐसा जाल बुना कि हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज एक ही ओवर में ढेर हो गए. इरास्मस ने मैच में कुल 4 विकेट चटकाकर भारतीय मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार टीम इंडिया, तिलक वर्मा ने खोला जीत का प्लान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…