IND vs NAM: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में मौजूदा चैंपियन भारत का सामना नामीबिया से है. कागजों पर यह मुकाबला भारत के लिए आसान माना जा रहा है, लेकिन टीम की नजरें आगामी पाकिस्तान मैच से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर हैं.
नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं. अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिला है, जबकि मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल किए गए हैं.
भारत ने ईशान किशन और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत की. शुरुआत में टीम को संजू सैमसन के विकेट के रूप में झटका जरूर लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को मजबूती से संभाला.
नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने पहला ओवर कसा हुआ डाला. शुरुआती पांच गेंदों पर बल्लेबाजों को बांधे रखा, लेकिन आखिरी गेंद ओवरपिच हो गई, जिस पर सैमसन ने शानदार छक्का जड़ दिया. पहले ओवर से भारत ने 8 रन बटोरे.
इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने रफ्तार पकड़ ली. खासकर ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए नामीबियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उन्होंने महज 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा किया. छठे ओवर में तो उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया, लगातार 4 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए भारतीय स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया.
पावरप्ले के छह ओवर खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे. महज 7 ओवर में टीम का स्कोर 103/1 पहुंच गया, जो एक मजबूत और आक्रामक शुरुआत का संकेत है. भारत की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने बड़े मुकाबले से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…