दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत पर ₹262 करोड़ का सेटलमेंट, सिएटल एडमिनिस्ट्रेशन ने दी ये बड़ी राहत

Indian student death settlement: अमेरिका के सिएटल शहर में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला की मौत के मामले में शहर प्रशासन ने उनके परिवार के साथ 29 मिलियन डॉलर (करीब 262 करोड़ रुपये) का समझौता किया है. 2023 में सड़क पार करते समय उन्हें एक तेज रफ्तार पुलिस कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

रफ्तार के चलते गई जान

पुलिस अधिकारी केविन डेव ड्रग ओवरडोज की शिकायत पर कार्रवाई करने जा रहे थे. उस इलाके में स्पीड लिमिट 25 मील प्रति घंटा (करीब 40 किमी/घंटा) थी, लेकिन वह 74 मील प्रति घंटा (करीब 119 किमी/घंटा) की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे. उनके वाहन की इमरजेंसी लाइट्स और सायरन चालू थे.

जाह्नवी का जीवन अनमोल था- सिटी अटॉर्नी

सिएटल की सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद थी और उम्मीद है कि इस आर्थिक समझौते से परिवार को कुछ राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जाह्नवी का जीवन अनमोल था और उनके परिवार व समुदाय के लिए बहुत मायने रखता था.

जाह्नवी नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में सूचना प्रणाली (इन्फॉर्मेशन सिस्टम) में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थीं. दोनों पक्षों ने किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में समझौते की जानकारी दी.

प्रदर्शन के बाद अधिकारी बर्खास्त

इस मामले में तब और विवाद बढ़ गया था, जब एक अन्य पुलिस अधिकारी का बॉडी कैमरा वीडियो सामने आया, जिसमें वह हंसते हुए कह रहा था कि छात्रा की जिंदगी का “मूल्य सीमित” है और शहर को “सिर्फ एक चेक लिख देना चाहिए.” इस बयान के बाद प्रदर्शन हुए और भारी आलोचना हुई. संबंधित अधिकारी को बाद में बर्खास्त कर दिया गया.


ये भी पढ़ें: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला भारत दौरे पर आएंगे, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल- पीएम मोदी से क्या बातें होंगी?


ड्राइविंग कर रहे अधिकारी को भी नौकरी से हटा दिया गया और 5,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया, हालांकि उस पर गंभीर आपराधिक आरोप नहीं लगाए गए. बताया जा रहा है कि समझौते की लगभग 20 मिलियन डॉलर की राशि बीमा से दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

14 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

30 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

54 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago