IND vs NED: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें शिवम दुबे की विस्फोटक पारी अहम रही. दुबे ने आक्रामक अंदाज में रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर झटके दिए. खास तौर पर वरुण की फिरकी ने डच बल्लेबाजों को बांधे रखा और रन गति पर अंकुश लगाया. उनके प्रभावी स्पेल ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.
आखिरकार नीदरलैंड्स निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 17 रन से मुकाबला हार गई. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इससे पहले टीम इंडिया अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को भी मात दे चुकी है और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है.
भारत की ओर से ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन उतरे, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही. अभिषेक एक बार फिर पहली ही ओवर में आर्यन दत्त की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और यह उनके लिए इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा डक रहा. ईशान किशन ने 18 रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और बोल्ड हो गए. उनके आउट होते ही टीम का स्कोर 39/2 हो गया.
इसके बाद तिलक वर्मा (31) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रोएलोफ वैन डेर मर्व के शानदार कैच और काइल क्लेन की गेंद पर सूर्या के आउट होने से भारत 110/4 पर पहुंच गया.
अंतिम ओवरों में शिवम दुबे (66 रन, 31 गेंद) और हार्दिक पंड्या (30 रन, 21 गेंद) ने तेज बल्लेबाजी की, जिससे टीम 200 के करीब पहुंचती दिखी. हालांकि दोनों ही बल्लेबाज आखिरी ओवर में लोगन वान बीक का शिकार बने.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: शिवम दुबे की तूफानी फिफ्टी, भारत ने नीदरलैंड्स को 194 रन का लक्ष्य दिया
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन
भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…