खेल

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में दिखा भारत की जीत का जलवा, लगातार दूसरी बार ICC टी20 वर्ल्ड कप पर किया कब्जा

IND VS NZ: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है. 96 रनों से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार ICC टी20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और किवी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए और पारी को मजबूती दी. वहीं ईशान किशन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की अहम पारी खेली.

टीम इंडिया की बैटिंग हाइलाइट्स

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की.दोनों ने संयमित और आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की, बीच-बीच में शानदार शॉट खेले और गेंदबाजों पर दबाव बनाया. चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की बॉलिंग के बावजूद दोनों ने 24 रन जोड़कर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया.

इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और 18 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92 था. हालांकि 8वें ओवर में रचिन रविंद्र ने अभिषेक को पवेलियन भेजा. इसके बावजूद टीम ने उसी ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया. 11वें ओवर में संजू सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, यह वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी थी. 15वें ओवर में टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा पार किया. वहीं ईशान किशन ने भी 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी.

16वें ओवर में टीम को बड़ा झटका लगा जब संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए. इसी ओवर में ईशान किशन भी 54 रन पर पवेलियन लौटे. कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए. इस समय टीम का स्कोर 16 ओवर में 204-4 था.

इसके बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 19वें ओवर में हार्दिक आउट हुए और स्कोर 226-5 हो गया. आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने आक्रामक खेल दिखाया और 8 गेंदों में 26 रन बनाकर नीशम को आड़े हाथों लिया. दुबे की इस आतिशी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

टीम इंडिया प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

23 minutes ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

54 minutes ago

गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत

Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…

1 hour ago

बाल दिवस पर बच्चों का संदेश, मोबाइल छोड़ खेल-कूद और संगीत को दें समय; जानिए छात्राओं ने क्या कहा

Children's Day Celebration: बाल दिवस पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुष्कला संगीत केंद्र की…

1 hour ago

यूपी में मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; BJP चलाएगी अभियान

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16…

2 hours ago

Ola पर CCPA का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को टिप देने के लिए उकसाने पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Ola Cabs CCPA Fine: ओला कैब्स की मूल कंपनी ANI Technologies पर ग्राहकों को जल्दी…

2 hours ago