खेल

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत तो की, लेकिन इस मुकाबले ने भारतीय गेंदबाजी की कई कमजोरियां भी उजागर कर दीं. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में 22 अक्टूबर को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 225 रन बना दिए. भारतीय टीम ने इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर मैच जरूर जीत लिया, लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गया.

पांच गेंदबाजों ने लुटाए 40 या उससे ज्यादा रन

भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक ही पारी में टीम के पांच गेंदबाजों ने 40 या उससे ज्यादा रन खर्च किए. अक्षर पटेल ने चार ओवर में 51 रन दिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार के खाते में 49 रन आए. अर्शदीप सिंह ने 45 रन लुटाए. वहीं, मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने-अपने स्पेल में 40-40 रन खर्च किए.

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे थे. हालांकि, इस मैच में वह अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को जिस अनुभव और धार की जरूरत थी, वह नजर नहीं आई.

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की बढ़ाई मुश्किल

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत आक्रामक रही. फिन एलन ने महज 24 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. टिम सीफर्ट ने भी 17 गेंदों पर 24 रन जोड़े. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए और मेजबान टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. बेवन जैकब्स ने भी 16 गेंदों में 31 रन बनाकर रन गति तेज रखी.

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे. भारतीय गेंदबाज शुरुआती ओवरों में रन रोकने के लिए संघर्ष करते रहे. डेथ ओवरों में भी स्थिति नहीं बदली और आखिरी पांच ओवरों में न्यूजीलैंड ने 67 रन जोड़ दिए.


ये भी पढ़ें: 226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी


जीत मिली, लेकिन गेंदबाजी सुधारना जरूरी

न्यूजीलैंड का 225 रन का स्कोर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में उसका संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा. घरेलू मैदान पर भी यह न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बना. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने 226 रन का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. टी20 इंटरनेशनल में भारत ने पहली बार इतने बड़े लक्ष्य का सफल पीछा किया.

इस जीत से टीम इंडिया को राहत जरूर मिली, लेकिन आगे के मुकाबलों में गेंदबाजों को बेहतर लाइन-लेंथ, डेथ ओवरों में नियंत्रण और विकेट लेने की रणनीति पर काम करना होगा. बल्लेबाजों ने मुश्किल लक्ष्य हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है, मगर सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गेंदबाजी में सुधार बेहद जरूरी होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

4 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

4 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

5 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

6 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

7 hours ago