खेल

पाकिस्तान के ‘बायकॉट’ वाले सवाल पर गौतम गंभीर ने साधी चुप्पी, वायरल हुआ हेड कोच का ये रिएक्शन

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट के मैदान से बाहर एक बड़ा बवंडर खड़ा हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर काले बादल मंडरा रहे हैं. पाकिस्तान सरकार के मैच बायकॉट के ऐलान ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

इस गरमा-गरम माहौल के बीच सबकी नजरें भारतीय टीम के हेड कोच और अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर गौतम गंभीर पर टिकी थीं, लेकिन गंभीर का जो रिएक्शन सामने आया है, उसने फैंस को हैरान कर दिया है.

बायकॉट के सवाल पर गंभीर की ‘चुप्पी’ के क्या हैं मायने?

हमेशा अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले गौतम गंभीर इस बार कुछ अलग ही अंदाज में दिखे. हाल ही में एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उन्हें घेरा और पाकिस्तान के मैच बायकॉट करने के फैसले पर सवाल दागा, तो हर किसी को उम्मीद थी कि गंभीर का कोई तीखा जवाब आएगा. लेकिन, टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे गंभीर ने इस संवेदनशील मुद्दे पर मौन साध लेना ही बेहतर समझा.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि गंभीर ने सवाल को सुना, शायद वो कुछ कहना भी चाहते थे, लेकिन फिर अपनी सीनियर पोजीशन की मर्यादा रखते हुए उन्होंने सवाल को पूरी तरह इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गए. हालांकि, उन्होंने उन सभी फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया जो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दे रहे थे. गंभीर का यह शांत व्यवहार अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच नहीं हुआ तो 22,000 करोड़ का झटका! PCB को ICC का अल्टीमेटम, पाक टीम पर लटक रही मुकदमे की तलवार

टीम इंडिया के सामने ‘डबल’ चुनौती

भारतीय टीम के लिए यह वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका है. साल 2024 में खिताब जीतने के बाद भारत के पास मौका है कि वो लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बने. लेकिन इस सफर में चोटिल खिलाड़ियों ने टेंशन बढ़ा रखी थी.

राहत की बात यह है कि अक्षर पटेल और तिलक वर्मा फिट होकर लौट आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अक्षर ने अपनी लय भी दिखा दी है. हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. अगर सुंदर समय पर फिट नहीं होते, तो टीम मैनेजमेंट को आखिरी पलों में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.

अब पाकिस्तान के पीछे हटने से ICC के शेड्यूल पर क्या असर पड़ेगा और क्या टीम इंडिया बिना खेले ही अंक हासिल करेगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

42 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

54 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago