खेल

IND vs WI: ‘फाइव विकेट हॉल’ के साथ कुलदीप यादव ने रचा इतिहास

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए. इसी के साथ कुलदीप टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 5 या इससे अधिक विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं.

जॉनी वार्डल की बराबरी

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर आम तौर पर परंपरागत बाएं हाथ के फिंगर स्पिनरों की तुलना में अलग होते हैं. उन्हें क्रिकेट टर्म में चाइनामैन गेंदबाज भी कहा जाता है. कुलदीप यादव ने इस मामले में जॉनी वार्डल की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के इस स्पिनर ने अपने करियर के 28 टेस्ट मुकाबलों में पांच बार यह कारनामा किया था. कुलदीप यादव महज 15 टेस्ट मुकाबलों में उनकी बराबरी कर चुके हैं. ऐसे में उनके पास भविष्य में जॉनी वार्डल को पछाड़ने का मौका होगा.

इस लिस्ट में पॉल एडम्स तीसरे पायदान पर हैं. उन्होंने 45 टेस्ट मुकाबलों में चार बार यह कारनामा किया था. कुलदीप यादव 15 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 21.09 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए कुलदीप ने अपनी पहली ही पारी में 4 विकेट हासिल किए थे.

6 ओवरों में चटकाए 5 विकेट

अक्टूबर 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पहली पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था. इसके बाद इस चाइनामैन गेंदबाज ने जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी में 5 विकेट अपने नाम किए. यह मैच सिडनी में खेला गया था. इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2022 में कुलदीप यादव ने महज 16 ओवरों में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए.

इसके बाद उन्होंने मार्च 2024 में धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 248 रन पर समेट दिया है. इसी के साथ मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल कर ली. वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई है.

ये भी पढ़ें: India vs West Indies: कैच लेते समय साई सुदर्शन हुए घायल, BCCI ने दी अपडेट; कुलदीप-जडेजा की घातक गेंदबाजी ने मचाया धमाल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago