खेल

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

Virat Kohli Dance Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली की मस्ती देखने को मिले तो फैन्स का ध्यान अपने आप उनकी तरफ चला जाता है. शनिवार को मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे ( IND vs WI ODI) में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस बार विराट के बल्ले से भले ही रन नहीं निकले, लेकिन उनके डांस मूव्स ने जरूर महफिल लूट ली. ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोहली ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ जमकर मस्ती की और उन्हें अपने डांस स्टेप्स भी सिखाए.

किंग कोहली का डांस हुआ वायरल

भारत इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का लक्ष्य रख चुका था. टीम जब इस बड़े स्कोर का बचाव कर रही थी, तभी बाउंड्री के पास खिलाड़ी ड्रिंक्स ब्रेक के लिए इकट्ठा हुए. इसी दौरान विराट अचानक डांस करने लगे. उन्हें देखकर यशस्वी जायसवाल भी हंसते हुए उनके साथ हो लिए और कोहली के स्टेप्स कॉपी करने लगे.

दोनों के बीच कुछ देर तक यह मजेदार सिलसिला चलता रहा. विराट और यशस्वी एक-दूसरे को देखकर हंसते रहे, जबकि पास खड़े रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी इस पूरे नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. कैमरे ने जैसे ही इस पल को कैद किया, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. फैन्स को कोहली का यह अंदाज खूब पसंद आया.

बल्ले से नहीं चला विराट का जादू

हालांकि, इस मुकाबले में विराट कोहली के लिए बल्लेबाजी का दिन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा. भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जेडन सील्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया. विराट अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए. वनडे करियर में यह उनका चौथा गोल्डन डक रहा.

दिलचस्प बात यह है कि कोहली करीब छह साल बाद वनडे में गोल्डन डक का शिकार हुए. इससे पहले दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही वह बिना खाता खोले आउट हुए थे. उस मुकाबले में कीरोन पोलार्ड ने उनका विकेट लिया था.


ये भी पढ़ें: India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे


मैदान पर विराट का डांस करना कोई नई बात नहीं है. वह कई बार मैच के दौरान अपने मजाकिया अंदाज से साथी खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए हैं. इस बार यशस्वी जायसवाल का उनके साथ जुड़ना और जडेजा का ठहाके लगाना इस पल को और खास बना गया.

इसी बीच कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर भी उम्मीद जताई है. गिल ने दोनों दिग्गजों की मौजूदा फॉर्म और टीम के लिए उनकी अहमियत को देखते हुए भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

4 hours ago