(AI IMAGE)
Gold Rate Today: सोने की कीमतों को लेकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अलग-अलग स्थिति देखने को मिल रही है. वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोने के दाम टूटे हैं, लेकिन भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना अभी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब बना हुआ है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है और ग्लोबल ट्रेंड का इस पर क्या असर पड़ रहा है.
बल मार्केट में सोने की कीमतें 3.4% घटकर 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी हैं. हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति और टैक्स जैसे कारकों के कारण भारत में 24 कैरेट सोना रुपये 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है. HSBC ने भविष्य के लिए सोने के दामों का अनुमान घटाया है, जबकि चांदी का भाव भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे रुपये 2,34,900 प्रति किलो पर आ चुका है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते हाजिर सोना (Spot Gold) करीब 3.4% गिरकर 4,140.06 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. ग्लोबल मार्केट में भले ही सोने पर दबाव बना हुआ है, लेकिन भारत में भाव अब भी काफी ऊंचे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में सोने के रेट सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कीमतों से तय नहीं होते, बल्कि डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय मांग जैसे कई कारक इसे प्रभावित करते हैं.
भारत के महानगरों और प्रमुख शहरों में 3 अक्टूबर की सुबह सोने के भाव स्थिर और ऊंचे स्तर पर रहे. दिल्ली में 24 कैरेट सोना रुपये1,50,460 और 22 कैरेट सोना रुपये1,37,910 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव रुपये 1,50,290 तथा 22 कैरेट का भाव रुपये 1,37,760 प्रति 10 ग्राम रहा.इसके अलावा पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट सोना रुपये 1,50,290 से रुपये 1,50,460 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, दिग्गज वित्तीय संस्थान HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसतन कीमतों का अनुमान घटा दिया है. HSBC ने 2026 के लिए औसतन कीमत 4,490 डॉलर प्रति औंस और 2027 के लिए 4,825 डॉलर प्रति औंस तय की है. बैंक का मानना है कि यदि कीमतें 4,000 डॉलर तक आती हैं, तो केंद्रीय बैंकों की तरफ से खरीदारी दोबारा लौट सकती है. वहीं, घरेलू बाजार में चांदी का भाव रुपये 2,34,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है, जो जनवरी में छुए गए रुपये 4 लाख के अपने उच्चतम रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.
यह भी पढ़ें-गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…