खेल

IND vs AFG: भारत की शानदार जीत, 300 रनों से अफगानिस्तान को किया पस्त

IND vs AFG test: मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला तीसरे ही दिन समाप्त हो गया, जिसमें भारतीय टीम ने हर विभाग में दबदबा बनाया.

भारत की पहली पारी में विशाल स्कोर

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की और बड़ा स्कोर खड़ा किया. केएल राहुल ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 126 रन बनाए. साई सुदर्शन और ऋषभ पंत दोनों ने 81-81 रनों की अहम पारियां खेलीं. वॉशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 52 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाए और फिर पारी घोषित कर दी.

अफगानिस्तान की पहली पारी में संघर्ष

जवाब में अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 152 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. भारत की ओर से डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट हासिल किए.

फॉलोऑन और दूसरी पारी में फिर ढेर

पहली पारी में बड़ी बढ़त के कारण भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में भी शुरुआत कुछ ठीक रही और सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने 42 रन की साझेदारी की. लेकिन इसके बाद विकेट लगातार गिरते चले गए. अटल ने 42 रन बनाए, जबकि गुरबाज 24 रन ही बना सके. रहमत शाह इस बार सिर्फ 13 रन जोड़ पाए. कप्तान शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई सस्ते में आउट हुए. पूरी टीम 112 रन पर सिमट गई.


ये भी पढ़ें: आंकड़ों की मार या सेलेक्टर्स की जल्दबाजी? जानिए क्यों कप्तानी के साथ टीम से भी बाहर हुए सूर्यकुमार यादव


भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

दूसरी पारी में भारत के गेंदबाज पूरी तरह हावी रहे. वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक-एक सफलता मिली. इस तरह भारत ने मैच में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

4 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

5 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

16 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

37 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

1 hour ago