यूटिलिटी

SAMEER Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 15 जून तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

SAMEER Recruitment 2026: सरकारी और तकनीकी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च ने विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 पदों को भरा जाएगा, जिनमें प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है. उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर SAMEER की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स), सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) और विभिन्न श्रेणियों के प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट पद शामिल हैं. कुल 16 रिक्तियों के माध्यम से तकनीकी और अनुसंधान क्षेत्र में योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन या संबंधित विषय में बीई/बीटेक डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा भी मान्य है. इसके अलावा पद के अनुसार 3 से 8 वर्ष तक का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है. उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा.

आयु सीमा और वेतन

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 28 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. चयनित अभ्यर्थियों को पद के आधार पर 23,500 रुपये से 37,500 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ वालों की हर समस्या का अब होगा ऑन द स्पॉट निपटारा, कल से शुरू हो रहा है सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग के बाद लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण या साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा. चयन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित की जा सकती है. प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए इंटरव्यू या परीक्षा 23 जून को आयोजित होने की संभावना है, जबकि प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए प्रक्रिया 24 जून को आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम विशाखापत्तनम स्थित SAMEER-CE3 केंद्र में आयोजित किया जाएगा.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

साक्षात्कार या परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल एवं फोटोकॉपी साथ लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है. साथ ही निर्धारित रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

11 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

27 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

32 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago