खेल

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने जो चयन किया, वह सामान्य बहस नहीं था. यह शुभमन गिल के नेतृत्व वाले युग का सबसे साहसिक और सबसे अजीब फैसला था. मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा (दोनों टीम के सबसे बड़े मैच-विनर्स) को बाहर बैठा दिया गया. हरी पिच पर, मस्ट-विन सीरीज में.

स्टेक्स कितने ऊंचे थे

वर्तमान WTC चक्र में भारत चौथे स्थान पर है. न्यूजीलैंड टॉप पर है. भारत के पास इस चक्र में सिर्फ सात टेस्ट बचे हैं. दो यहां और पांच घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. यहां 2-0 जीत भी भारत को सिर्फ लगभग 59 प्रतिशत के आसपास ले जा सकती थी. हार और फाइनल का सपना लगभग खत्म. यह वाकई मस्ट-विन सीरीज थी.

झटका

सिराज 2025 के बाद से भारत के प्रमुख टेस्ट विकेट-टेकर रहे हैं. जडेजा इंग्लैंड में पिछले साल शानदार फॉर्म में थे. सिराज को ओवरसीज टेस्ट से बाहर रखना 2022 के बाद पहली बार हुआ. उनकी जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला. जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को. भारत चार पेसर्स (बुमराह, आकाश दीप, कंबोज, प्रसीद कृष्णा) और एक स्पिन ऑलराउंडर सुंदर के साथ उतरा.

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस पर कहा, ‘काफी मुश्किल था. पिछले एक हफ्ते से हम सोच रहे थे कि कौन-सी कॉम्बिनेशन रखें क्योंकि हमारे सभी तेज गेंदबाज अच्छा कर रहे थे. सिराज और गुरनूर दोनों को बाहर बैठाना बहुत कठिन था.’ टीम का तर्क लगता है कि कंबोज और आकाश दीप नंबर 8-9 पर थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं, और सुंदर का ऑफ-स्पिन न्यूजीलैंड के चार लेफ्ट-हैंडर्स (लाथम, कॉनवे, निकोल्स, रविंद्र) के खिलाफ फायदेमंद रहेगा.

विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया

हर्षा भोगले ने कोई रोक नहीं लगाई. उन्होंने लिखा, ‘फ्लैबर्गास्टेड और निराश हूं कि भारत ने सिराज को बाहर रखा. उन्होंने जो कुछ भी मांगा गया, वह किया. बुमराह की अनुपस्थिति में अटैक को संभाला, पॉजिटिव टीम प्लेयर रहे. मुझे उम्मीद है कि सिराज के साथ कुछ बहुत ईमानदार बातचीत हो रही होगी.’ जडेजा पर उन्होंने कहा कि अब वे बल्लेबाजी ऑलराउंडर ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बाहर रखना बड़ा फैसला है.

सुनील गावस्कर ने भी हैरानी जताई कि सिराज ने कभी भारत को निराश नहीं किया. रवि शास्त्री जैसे लोग भी इस टाइमिंग पर सवाल उठा रहे थे- मस्ट-विन मैच में अपने सबसे अनुभवी फाइटर्स को बेंच पर बिठाना तब तक सही नहीं लगता जब तक रिप्लेसमेंट पहले बॉल से डिलीवर न करें.

पहला दिन क्या हुआ

गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बैटिंग करने के लिए भेजा. बेसिन रिजर्व पर 15 मिमी लाइव ग्रास थी. शुरुआत में मास्टरस्ट्रोक लगा. बुमराह ने तीसरी ही गेंद पर लाथम को डक पर आउट किया. कंबोज ने कॉनवे को 4 पर हटाया. न्यूजीलैंड 12/2, लंच पर 60/4 और फिर 70/5 पर पहुंच गया.

फिर ट्विस्ट आया. पिच थोड़ी आसान हुई, धूप निकली और 70/5 वाला न्यूजीलैंड हैनरी निकोल्स (113) और ग्लेन फिलिप्स (94) की अटूट 173 रन की साझेदारी से दिन के अंत में 243/5 पर पहुंच गया. बुमराह ने 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी अटैक (खासकर पेसर्स) बाद के सत्रों में कटिंग एज खो बैठे. सुंदर भी कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ पाए.

अब सवाल क्रूर है

अगर कंबोज और सुंदर को बल्लेबाजी डेप्थ और मैच-अप के लिए चुना गया, तो 70/5 के बाद गेंदबाजी क्यों फ्लैट हो गई? क्या सिराज की लायन-हार्टेड स्पेल और जडेजा का कंट्रोल व अनुभव इस गेम को बंद कर देते? या यह नया भारत है- बोल्ड, RUTHLESS, कोई सीनियरटी नहीं, सिर्फ कॉम्बिनेशन?

Batting कोच सितंशु कोटक ने चयन का बचाव किया. उन्होंने कहा कि टीम ने सिर्फ पहले दिन के लिए नहीं, पूरे पांच दिनों के लिए XI चुनी. चार लेफ्ट-हैंडर्स को देखते हुए ऑफ-स्पिनर सुंदर को प्राथमिकता दी गई. ‘सिराज के साथ कुछ गलत नहीं है. हमने बेस्ट पॉसिबल XI सोची.’

फिर भी दिन के अंत में सवाल वही रहता है. अनुभव और फॉर्म को नजरअंदाज कर नए कॉम्बिनेशन पर दांव लगाना साहस है या जोखिम? वेलिंगटन के पहले दिन ने इस सवाल को और तीखा कर दिया है. भारत के पास अभी भी मैच वापस लाने का मौका है, लेकिन चयन की बहस अब और तेज हो गई है.

यह सिर्फ चयन बहस नहीं, बल्कि यह गिल-गम्भीर युग की फिलॉसफी का टेस्ट है. क्या बोल्डनेस हमेशा सही साबित होती है, या कुछ अनुभवों को छोड़ना मस्त-विन मैच में महंगा पड़ सकता है? Day 2 आगे बताएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंग्टन टेस्ट में अंपायरिंग पर विवाद, ग्लेन फिलिप्स के फैसले से नाराज दिखे कप्तान शुभमन गिल

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

21 minutes ago

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर देशभर में शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान, 5000 आरोग्य शिविर लगाने का ऐलान

Natural Therapy Day: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर INO-सूर्या फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान…

32 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR को लेकर दायर नई याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, कहा- व्यक्तिगत शिकायतों के लिए बताया कानूनी रास्ता

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…

37 minutes ago

गमाडा घोटाले में IAS विकास गर्ग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अधिकारियों के जब्त फोन उगलेंगे राज

GMADA से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ED ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास गर्ग से…

50 minutes ago

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर ईडी को नोटिस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ बारामूला सांसद…

1 hour ago