खेल

India-England Test: इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे पंत, लंच तक भारत का स्कोर 337/8

India-England Test: ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन की समाप्ति तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 337 रन बना लिए थे. ऋषभ पंत 42  और वाशिंगटन सुंदर 20 रन पर नाबाद थे. भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 264 के स्कोर से की. पहले दिन रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन पर नाबाद रहे थे. खेल की शुरुआत के साथ ही भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा.

जडेजा पांचवें विकेट के रूप में पहले दिन के स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़कर 20 के निजी स्कोर पर आउट हुए. जडेजा का विकेट गिरने के बाद शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने भारतीय पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े. शार्दुल 41 रन बनाकर आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 314 रन था.

ये भी पढ़ें:  India vs England: दिग्गजों के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए KL Rahul

शार्दुल ठाकुर का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए. ऋषभ पंत पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए गंभीर रूप से इंजर्ड हुए थे और बल्लेबाजी के लिए उनके क्रीज पर आने की संभावना लगभग नहीं थी, लेकिन जब वे बल्लेबाजी के लिए उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनकी हिम्मत की प्रशंसा की.

चोटिल पंत (Rishabh Pant) क्रीज पर नाबाद 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. दुसरे छोर पर अभी-अभी आए जसप्रीत बुमराह साथ दे रहे हैं.

कप्तान स्टोक्स का कहर

भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स घातक साबित हुए हैं. स्टोक्स 5 विकेट ले चुके हैं. वोक्स, आर्चर और डॉसन को 1-1 विकेट मिला है.

बता दें कि ऋषभ पंत इंजरी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. वह मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग भी नहीं करेंगे. उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे. डॉक्टरों के मुताबिक पंत को इंजरी से रिकवर करने में कम से कम छह सप्ताह लग सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago