Mumbai Crime News: देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर मामला अभी लोग भूले नहीं थे, फिर इसी बीच मुंबई (Mumbai Crime) के नालासोपारा (Nalasopara murder case) इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, फिर उसके शव को तीन टुकड़ों में काटा. इसके बाद शव को घर के फर्श में गाड़कर उस पर टाइल्स लगवा दी गईं.
हैरानी की बात तो यह है कि हत्या के बाद चमन उसी कमरे में बेड लगवाकर आराम से सोती रही. यह घटना उस समय सामने आई जब जौनपुर निवासी विजय चौहान की पत्नी, अपने प्रेमी के साथ अचानक लापता हो गई. जब विजय के परिजनों ने संपर्क करना चाहा और जवाब नहीं मिला, तो मामले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगीं.
विजय चौहान (30) जौनपुर (jaunpur crime) जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव के रहने वाले थे. वह पिछले 15 वर्षों से मुंबई के नालासोपारा में राजमिस्त्री का काम करके अपना परिवार चला रहा था. करीब 8 साल पहले उनकी शादी जौनपुर के हौज गांव की चमन नाम की से हुई थी. शादी के बाद चमन भी पति के साथ मुंबई रहने लगी और अब उनका एक 5 साल का बेटा भी है.
पुलिस के मुताबिक (Nalasopara Police) चमन का मोहल्ले में रहने वाले मोनू प्रजापति से प्रेम संबंध हो गया था. मोनू बिहार का रहने वाला है और नालासोपारा में ही मजदूरी करता था. पति विजय रोजाना काम पर जाता और कभी-कभी ओवरटाइम भी करता था. इसी दौरान चमन और मोनू के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पति-पत्नी के बीच झड़प होने लगी.
एक दिन ऐसा ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि चमन और मोनू ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने का प्लान भी बना लिया था. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार प्रेमी जोड़े की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की कातिल बीवी: शौहर नहीं कर पाया संतुष्ट तो बेरहमी से किया कत्ल, फोन ने खोला देवर से दिल्लगी का राज
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…