खेल

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फाइनल के बाद हुई मेडल सेरेमनी भी चर्चा में रही. इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयर जय शाह भी मौजूद थे. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल और पाकिस्तानी टीम को सिल्वर मेडल जय शाह ने नहीं पहनाए.

मेडल देने की जिम्मेदारी न‍िशिन सिटी के मेयर हिरोकी कोंडो ने निभाई. वहीं, खिलाड़ियों को मस्कट देने का काम सलमान नसीर ने किया. सेरेमनी में श्रीलंका की निलो जयातोलाके भी मौजूद रहीं. वह ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर होने के साथ श्रीलंका की नेशनल ओलंपिक कमेटी की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं.

फाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए.

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और 51 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान की तरफ से अर्फात मिन्हास और अबरार दानियाल ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक सके.

192 रन तक पहुंच सका पाकिस्तान

212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की. हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 50 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 7 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

हसन नवाज की इस तूफानी पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. आखिर में भारत ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम कर लिया.

भारत की महिला टीम भी जीत चुकी है गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट के लिए यह सफलता खास रही. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी अपना गोल्ड मेडल बरकरार रख चुकी थी. अब पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया. मेडल टैली में भारत को गोल्ड, पाकिस्तान को सिल्वर और श्रीलंका को ब्रॉन्ज मेडल मिला.

इस समारोह में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद नहीं थे. ACC की ओर से पहले ही बताया गया था कि पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण नकवी फाइनल्स डे में शामिल नहीं हो पाएंगे.

यह भी पढ़ें- भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

12 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

27 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

57 minutes ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

1 hour ago