खेल

World Cup 2026: भारत से मैच नहीं तो अंक भी नहीं! ICC ने पाकिस्तान को चेताया

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के बहिष्कार के पाकिस्तान के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है. आईसीसी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी एक मैच को चुनिंदा तौर पर न खेलना न सिर्फ टूर्नामेंट की निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे पाकिस्तान क्रिकेट को लंबे समय तक भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

नहीं खेलने का फैसला

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पाकिस्तान सरकार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया गया. पोस्ट में कहा गया कि पाकिस्तानी टीम को पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका जाने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलने का फैसला लिया गया है. इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई.

इस बयान के बाद आईसीसी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है, लेकिन इस तरह का चयनात्मक भागीदारी वाला फैसला वैश्विक क्रिकेट की मूल भावना के खिलाफ है.

टूर्नामेंट निरंतरता के सिद्धांतों पर आधारित

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि उसके टूर्नामेंट अखंडता, निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धा और निरंतरता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं. सभी योग्य टीमों से यह उम्मीद की जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर मुकाबले खेलें. किसी एक मैच को छोड़ देना न केवल प्रतियोगिता की पवित्रता को कमजोर करता है, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है.

हालांकि आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रीय नीतियों और सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन ऐसे फैसले वैश्विक खेल और फैंस, खासतौर पर पाकिस्तान के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के हित में नहीं हैं.

दीर्घकालिक प्रभावों पर हो विचार

आईसीसी ने PCB को आगाह करते हुए कहा कि उसे देश में क्रिकेट पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. पाकिस्तान वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम का हिस्सा है और उससे मिलने वाले लाभों का भी भागीदार रहा है, ऐसे में यह फैसला उसी सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.

फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि अगर भारत और पाकिस्तान नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने आते हैं, तो उस स्थिति में क्या रुख अपनाया जाएगा. इससे पहले, 24 जनवरी को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था.

भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ग्रुप-A में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका (USA) के साथ रखा गया है. पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में होने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है. पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे सीधे तौर पर दो अंक गंवाने पड़ सकते हैं. इसके अलावा ICC के नियमों के तहत उसका नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित होगा. नियम 16.10.7 के अनुसार, बहिष्कार की स्थिति में डिफॉल्ट करने वाली टीम की पूरी 20 ओवर की पारी मान ली जाती है, जिसे टूर्नामेंट के औसत रन रेट की गणना में शामिल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी: प्रियंका की ‘चुटकी’ हुई वर्ल्ड वायरल, 3 वजहों से ‘मैदान’ छोड़कर भागी PCB

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

20 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

34 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago