रिपोर्ट-अरविंद शर्मा
Gujarat Rabies Case: गुजरात के बनासकांठा जिले से एक हैरान व परेशान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल पालनपुर तालुका के नरसल गांव के रहने वाले एक युवक को कुत्ते के काटने से रेबीज हो गया. हैरान के देने वाली बात यह रही कि युवक को करीब 3 महीने पहले कुत्ते ने काटा था. जिसमें की अब जाकर रेबीज के लक्षण पाए गए हैं. बता दें कि उस समय उसकी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लगवाने के चलते यह घटना सामने आई है. इस बीमारी से वह अब इस कदर परेशान है कि उसमें एक कुत्ते की तरह ही सभी लक्षण नजर आने लगे हैं.
वकायदा वह कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है. यही नहीं युवक को रस्सियों से बांधकर अस्पताल ले जाया गया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल होने के बाद से यह घटना न केवल लोगों को हैरान कर रही है बल्कि रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी को हल्के में लेने पर सचेत भी कर रही है.
जानकारी के अनुसार युवक तीन बच्चों का पिता है. जोकि पालनपुर के नरसल गांव में बटाईदार के तौर पर काम करता है. बता दें कि 3 महीने पहले उसको एक कुत्ते ने काट लिया था. जिसकी परिवारजनों को कोई भनक न थी. मामला तब सामने आया जब वह अपने परिजनों पर हमला करने के लिए दौड़ा. यही नहीं उसने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उसे काबू में किया और एक पेड़ से बांध दिया.
पिछले कुछ दिनों से इस युवक के शरीर में रेबीज के लक्षण दिखने लगे थे. हालात इतने बिगड़ गए कि वह हिंसक हो गया, अजीब-अजीब आवाजें निकालने लगा और सामने आने वाले लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा. काफी कोशिश के बाद डरे हुए गांव वालों ने उसे रस्सी से बांधा और पुलिस की मदद से पालनपुर सिविल हॉस्पिटल ले गए. वहां भी उसने जमकर हंगामा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बता दें कि कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने के बाद 24 से 48 घंटे के अंदर वैक्सीन लगवाना जरूरी है. लक्षणों की बात करें तो रेबीज में मरीज पानी से डरता है, लाइट से परेशान होता है और हिंसक हो जाता है. अगर ऐसा मरीज किसी और को काट ले तो इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है. यह बीमारी एक बार लक्षण दिखने पर असाध्य हो जाती है. इसलिए काटने के बाद तुरंत हॉस्पिटल पहुंचना चाहिए.
साथ ही यह भी याद रखें कि रेबीज से बचाव तो संभव है लेकिन आपको किसी भी तरह इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए. एक छोटी सी लापरवाही आपकी जिंदगी छीन सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…