खेल

CWG 2026: 2 मेडल जीतकर भी 10वें नंबर पर खिसका भारत, जानें 1 गोल्ड ने कैसे बिगाड़ा खेल?

CWG 2026 Day 8 Wrap: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) का आठवां दिन भारतीय फैंस के लिए उम्मीद और एक अनोखी कसक दोनों लेकर आया. दरअसल भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश की झोली(CWG 2026 Medal Tally) में 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल डालकर कुल पदकों की संख्या 17 (3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) पहुंचा दी. लेकिन कॉमनवेल्थ की मेडल टैली का गणित ऐसा उलझा कि 2 नए मेडल जीतने के बावजूद भारत रैंकिंग में 8वें स्थान से खिसककर 10वें नंबर पर आ गया.

महज 1 किग्रा से लवप्रीत से चूका ‘सोना

आठवें दिन भारतीय तिरंगा दो अलग-अलग मैदानों पर लहराया. दिन का पहला धमाका वेटलिफ्टिंग रिंग में हुआ, जहां भारत के स्टार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 110+ किलोग्राम भारवर्ग में कुल 388 किलो का गजब का वजन उठाकर ‘सिल्वर मेडल’ अपने नाम किया. लवप्रीत इतिहास रचने और गोल्ड मेडल अपने नाम करने से महज 1 किलोग्राम के मामूली अंतर से चूक गए.

वहीं, दूसरी ओर ट्रैक एंड फील्ड में विमेंस डिस्कस थ्रो इवेंट के दौरान सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंकते हुए देश को आठवें दिन का दूसरा मेडल (ब्रॉन्ज) दिलाया.

देखें मौजूदा मेडल टेबल का हाल:(CWG 2026 Medal Tally)

रैंक देश स्वर्ण (Gold) रजत (Silver) कांस्य (Bronze) कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 51 24 35 110
2 इंग्लैंड 15 30 20 65
3 कनाडा 15 13 17 45
4 स्कॉटलैंड (मेजबान) 9 7 9 25
5 नाइजीरिया 8 5 3 16
6 दक्षिण अफ्रीका 6 9 8 23
7 मलेशिया 6 3 3 12
8 न्यूजीलैंड 5 9 7 21
9 जमैका 4 2 2 8
10 भारत 3 10 4 17

मेडल बढ़े पर रैंकिंग क्यों घटी?

खेल प्रेमियों के मन में सवाल है कि 17 मेडल्स होने के बाद भी भारत 10वें नंबर पर कैसे खिसक गया? दरअसल, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की मेडल टैली कुल पदकों से नहीं बल्कि ‘गोल्ड मेडल्स’ की संख्या से तय होती है. भारत के पास 3 गोल्ड हैं, जबकि जमैका 4 गोल्ड जीतकर कम कुल पदकों के बावजूद भारत से ऊपर 9वें नंबर पर आ गया.

इसी तरह न्यूजीलैंड (5 गोल्ड) और मलेशिया (4 गोल्ड) ने भी गोल्ड काउंट में बढ़त बनाकर भारत को दो पायदान नीचे धकेल दिया.

ये भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर! PM मोदी ने अरुणाचल और नागालैंड के सांसदों से ली रिपोर्ट, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

कंगारू टीम का ‘शतक पार’ राज

मेडल टैली (CWG 2026 Medal Tally) में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत आठवें दिन भी पूरी तरह अनस्टॉपेबल रही. ऑस्ट्रेलियाई दल 51 गोल्ड, 24 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज समेत कुल 110 मेडल जीतकर टेबल में सबसे ऊपर राज कर रहा है. वहीं, इंग्लैंड 15 गोल्ड (कुल 65 मेडल) के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमा चुका है, जबकि कनाडा (15 गोल्ड, कुल 45 मेडल) तीसरे नंबर पर मौजूद है. मेजबान स्कॉटलैंड 9 गोल्ड के साथ चौथे और नाइजीरिया 8 गोल्ड के साथ 5वें स्थान पर बने हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago