Dindori Viral Video
Dindori Viral Video: मध्यप्रदेश सरकार एक ओर नशा मुक्ति अभियान पर लाखों रुपये खर्च कर युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर डिंडोरी जिले के ग्राम कूड़ा से सामने आए एक कथित वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में एक शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है. यदि जांच में यह आरोप सही साबित होता है तो यह केवल एक शिक्षक की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे निगरानी तंत्र की विफलता मानी जाएगी.
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे. जिस शिक्षक के हाथों में बच्चों का भविष्य और संस्कारों की जिम्मेदारी हो, यदि वही अनुशासन की सीमाएं लांघता नजर आए तो शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है. यह घटना अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा रही है कि आखिर उनके बच्चों को किस माहौल में शिक्षा दी जा रही है.
यह मामला केवल एक शिक्षक तक सीमित नहीं है. सवाल उन शिक्षा अधिकारियों पर भी उठ रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी स्कूलों की नियमित निगरानी और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखना है. यदि कोई शिक्षक कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहा है, तो यह निरीक्षण व्यवस्था की गंभीर कमजोरी को भी उजागर करता है.
यह भी पढ़ें: ‘हे प्रभु…. माफ करना लेकिन दानपेटी तो जाएगी’, नागपुर के मंदिर में चोरों का गजब ड्रामा; देखें VIDEO
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि वीडियो और आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य और सरकारी स्कूलों की साख दोनों पर असर डालती हैं. इसलिए इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…