शुभमन गिल. (फाइल फोटो)
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है. कयास के अनुसार ही शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है.
बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह दी गई है. वहीं आईपीएल में शानदार गेंदबाजी की दम पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वापसी कर रहे हैं. सिराज के अलावा गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया गया है.
इन सबके अलावा लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे करुण नायर पर भी सबकि निगाहें रहेंगी, जिन्होंने घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. नायर ने इस आइपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आक्रमक बल्लेबाजी की है.
शुभमन गिल का 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है. वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन खासकर ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फार्म के चलते मई में इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था .
गिल ने भारत के लिए अब तक 32 टेस्ट खेले हैं. उन्होंने भारत के 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एमसीजी टेस्ट में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं. उनके घर में (42.03) और बाहर (27.53) औसत में बड़ा अंतर है.
आगामी सीरीज गिल का पहला पूरा दौरा होगी. उन्होंने 2021 और 2023 में वहां पर दो डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले हैं और 2021 दौरे पर वह पांचवां टेस्ट भी खेला था, जो कोविड-19 की वजह से स्थगित करने के बाद खेला गया था.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से भारत 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगा. उनको पहला टेस्ट हेडिंग्ले (20 जून से), दूसरा टेस्ट एजबस्टन (2 जुलाई से), तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स (10 जुलाई से), चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड (23 जुलाई से) और फाइनल टेस्ट द ओवल (31 जुलाई से) में खेलना है.
भारत अपने दौरे की शुरुआत बेकनहम में भारत ए के खिलाफ 13 से 16 जून तक चार दिवसीय मैच से करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…
Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…
France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…
सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…
Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…
Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…