खेल

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, 8 नए खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरी लिस्ट

IND vs AFG T20 Series: टीम इंडिया इन दिनों एक के बाद एक कई सीरीज खेल रही है और अब नजरें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज पर टिक गई हैं. इस तीन मैचों की सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है, जिसके लिए चयनकर्ताओं ने एक बेहद मजबूत और संतुलित टीम का ऐलान कर दिया है. जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को आजमाने के बाद अब सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ मिली हार से सबक लेते हुए टीम को पूरी तरह रिसेट किया है और एक धांसू स्क्वाड मैदान पर उतारने की तैयारी कर ली है.

संजू सैमसन की धमाकेदार वापसी

इस नई टीम में सबसे बड़ी चर्चा विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के कमबैक को लेकर हो रही है. जब पिछले दिनों जिम्बाब्वे दौरे के लिए सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया था, तब क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि शायद संजू का पत्ता कट चुका है. लेकिन अब इस शानदार वापसी ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है और ओपनिंग की जंग को एक बार फिर रोमांचक बना दिया है. संजू के अलावा टीम में कुछ और भी बड़े चेहरे लौट आए हैं, जो विपक्षी टीम के होश उड़ाने के लिए काफी हैं.

बुमराह और अक्षर की भी हुई एंट्री

गेंदबाजी विभाग को लोहे जैसा मजबूत बनाने के लिए स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को भी टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है, हालांकि उनका खेलना पूरी तरह से मेडिकल टीम से मिलने वाली फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. इसके अलावा, धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी टीम में अपनी वापसी पक्की कर ली है. बीच में ऐसी अफवाहें थीं कि क्रुणाल पंड्या को मौका मिल सकता है लेकिन अक्षर ने अपने दम पर अपनी जगह वापस हासिल कर ली है.

बता दें कि चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मेल तैयार किया है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- शर्मनाक हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन: 7 सीनियर खिलाड़ी और 2 कोच टीम से बाहर, जानिए इस बदलाव की वजह

अब कुछ ऐसी है पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

दूसरी ओर इस टीम में जगह बनाने के लिए कई खिलाड़ियों का पत्ता भी कटा है. सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह इस बार स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago