देश

पवन कल्याण को जन्मदिन पर अमित शाह ने दी बधाई: जानिए ‘पावर स्टार’ का फिल्मों से लेकर राजनीति तक का सफर

Amit Shah Wishes Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सिनेमा के चहेते ‘पावर स्टार’ पवन कल्याण इन दिनों अपने जन्मदिन के चलते खासे चर्चा में हैं. इस खास मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने अपने ट्वीट में पवन कल्याण की जमकर तारीफ की है.

अमित शाह का ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- “आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री PawanKalyan गरु को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्य के विकास और जनता के कल्याण के लिए एनडीए के विजन को साकार करने के आपके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं. नागरिकों की निरंतर सेवा के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

सिनेमा की दुनिया से राजनीति के मैदान तक

फिल्मी परदे पर अपने एक्शन और अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पवन कल्याण का सफर बेहद दिलचस्प रहा है. साल 1996 में आई फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले इस अभिनेता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

‘थोली प्रेमा’, ‘कुशी’, ‘गब्बर सिंह’ और ‘अत्तरिंतिकी दारेदी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. हाल के वर्षों में उनकी फिल्में ‘वकील साब’ और ‘भीमला नायक’ भी पर्दे पर सुपरहिट साबित हुईं. फैंस अब उनकी आने वाली फिल्मों जैसे ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को जल सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

राजनीतिक पिच पर भी छाई धाक

फिल्मी दुनिया में बुलंदियों को छूने के बाद पवन कल्याण ने जनता की सेवा करने का मन बनाया और मार्च 2014 में ‘जन सेना पार्टी’ की नींव रखी. धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की और आज वे आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. राजनीति के साथ-साथ उनके पास पंचायती राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जल आपूर्ति जैसे अहम विभाग भी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

8 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

13 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

39 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

47 minutes ago